scriptभाजपा ने शुरू कीं लोकसभा चुनाव की तैयारियां, इस बार जीत के लिए ये होगी रणनीति… | bjp kamal sandesh rally plannings for winning lok sabha chunav 2019 | Patrika News
आगरा

भाजपा ने शुरू कीं लोकसभा चुनाव की तैयारियां, इस बार जीत के लिए ये होगी रणनीति…

भाजपा लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इन्हीं में एक कार्यक्रम है कमल सन्देश बाइक रैली।

आगराNov 13, 2018 / 10:11 am

suchita mishra

bjp

bjp

बरेली। आगामी लोकसभा चुनाव में अपना पिछला प्रदर्शन दोहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। इन्हीं में एक कार्यक्रम है कमल सन्देश बाइक रैली। 17 नवम्बर को भाजपा कमल संदेश बाइक रैली का आयोजन करने जा रही है। इस रैली में प्रत्येक बूथ से भारतीय जनता पार्टी के पांच कार्यकर्ता शामिल होंगे जो कि पार्टी की टोपी पहन कर रैली में शामिल होंगे।
ये रहेगा रूट
रैली के संयोजक भाजपा महानगर उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे ने बताया कि बरेली लोकसभा क्षेत्र की कमल संदेश बाइक रैली मनोहर भूषण इंटर कॉलेज से शुरू होगी और धर्मकांटा, कोहाड़ापीर, कुतुबखाना, जिला अस्पताल, नावेल्टी, पटेल चौक, चौकी चौराहा, संजय कम्युनिटी हॉल, बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी, विकास भवन होते हुए कंपनी गार्डन पर समाप्त होगी। इस रैली में बरेली लोकसभा में आने वाली सभी पांच विधानसभा शहर, कैंट, भोजीपुरा, नवाबगंज और मीरगंज के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
तैयारियां हुई शुरू
कमल संदेश यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रैली में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हो इसको लेकर भाजपा नेता कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। रैली में प्रत्येक बूथ से पांच कार्यकर्ताओं को शामिल कराने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने निर्धारित किया है।

Home / Agra / भाजपा ने शुरू कीं लोकसभा चुनाव की तैयारियां, इस बार जीत के लिए ये होगी रणनीति…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो