scriptBIG BREAKING: टिकट कटने से नाराज भाजपा सांसद की महापंचायत में उमड़ी भीड़, भाजपाइयों के उड़े होश, इस बगावत से मुश्किल में हाईकमान | BJP MP Babulal Mahapanchayat after not get ticket for Lok Sabha 2019 | Patrika News
आगरा

BIG BREAKING: टिकट कटने से नाराज भाजपा सांसद की महापंचायत में उमड़ी भीड़, भाजपाइयों के उड़े होश, इस बगावत से मुश्किल में हाईकमान

भाजपा ने चौधरी बाबूलाल का टिकट काटकर, राजकुमार चाहर को बनाया फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी।

आगराMar 24, 2019 / 01:20 pm

धीरेंद्र यादव

 Mahapanchayat

Mahapanchayat

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी ही सोच समझकर प्रत्याशियों का चयन किया। इस चयन के दौरान कई मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया गया। फतेहपुर सीकरी लोकसभा से भाजपा ने मौजूदा सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काटकर यहां से किसान नेता राजकुमार चाहर को टिकट दिया है। टिकट कटने से नाराज सांसद ने फतेहपुर सीकरी किरावली के एक कॉलेज में जाटों की महापंचायत बुलाई।
उमड़ी भीड़
भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल की इस महापंचायत में उमड़ी भीड़ ने भाजपाइयों के होश उड़ा दिये हैं। सभी की नजर इस महापंचायत पर है, कि चौधरी बाबूलाल क्या ऐलान करेंगे। हालांकि अभी तक जो सूचना मिली है, उसके अनुसार भाजपा सांसद ने एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया पर निशाना साधा है। साथ ही ये कहा है कि लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान उन्हें न तो वर्तमान प्रत्याशी राजकुमार चाहर का साथ मिला था और नाहीं फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी उदयभान सिंह का।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो