scriptभाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा की पहली जनसभा आगरा में 23 को, रैलीस्थल का भूमि पूजन | BJP national President JP nadda rally in agra on 23 January for CAA | Patrika News
आगरा

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा की पहली जनसभा आगरा में 23 को, रैलीस्थल का भूमि पूजन

-नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में हो रही है रैली
-11 विधानसभा क्षेत्रों से आएंगे कार्यकर्ता, तैयारियां जोरों पर

आगराJan 20, 2020 / 05:05 pm

Bhanu Pratap

BJP Leader

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा की पहली जनसभा आगरा में 23 को, रैलीस्थल का भूमि पूजन

आगरा। कोठी मीना बाजार मैदान पर 23 जनवरी, 2019 को होने वाली नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। सोमवार को जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने कोठी मीना बाजार मैदान पर भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार व हवन पूजन कर जनसभा को सफल बनाने के लिए प्रार्थना की गई। सभा में आगरा महानगर वह जिले के अलावा आसपास की 19 विधानसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता व जनता आयेगी। जनसभा स्थल पर बैठने के लिए कुर्सियां व बिछावन की व्यवस्था की जा रही है।
यह भी पढ़ें

Person of the week अशोक जैन सीए ने सेवा की ऐसी मशाल जलाई कि आगरा आलोकित हो रहा

BJP Leader
घर-घर जाकर संपर्क करें

जनसभा की व्यवस्थाओं के बारे में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा सीएए के समर्थन में बूथ को केंद्र मानकर आगरा महानगर में भीड़ जुटाने की व्यवस्था की गई है। सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद माननीय जेपी नड्डा की यह पहली जनसभा है। आगरा के भाजपाइयों का सौभाग्य है। इसलिए आगरा के कार्यकर्ताओं में जोश है, यह जनसभा अभूतपूर्व होगी। भूमि पूजन के बाद पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि घर-घर जाकर जनता से संपर्क व संवाद करें।
यह भी पढ़ें

ड्यूटी के दौरान PRV में सोते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, पुलिस अधीक्षक ने की कार्रवाई

ये रहे उपस्थित

भूमि पूजन के दौरान बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, रैली संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता शिवशंकर शर्मा एवं बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महापौर नवीन जैन, राज्य मंत्री डॉक्टर जीएस धर्मेश, सांसद राजकुमार चाहर, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, महेश गोयल, हेमलता दिवाकर, जितेंद्र वर्मा, बृजक्षेत्र उपाध्यक्ष प्रदीप भाटी, अरुण पाराशर हेमेंद्र शर्मा, पूर्व सांसद बाबूलाल, प्रभु दयाल कठेरिया, बबीता सिंह चौहान, अंजुला सिंह माहौर, डॉ. रामबाबू हरित, केके भारद्वाज, बृज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, दीपक खरे, इंदू सिंह जादौन, आरके सिंह राघव, हेमन्त भोजवानी, मनोज राघव, अशोक पिप्पल, ओमप्रकाश चलनी वाले,राजकुमार गुप्ता, गौरव रजावत, ओमप्रकाश सागर, मनीष गौतम, उमा शंकर माहौर, प्रशांत पौनिया, राम कुमार शर्मा, अभिषेक गुप्ता, ललित चतुर्वेदी, नवीन गौतम, संजय चौहान, राजकुमार पथिक, सुमित उपाध्याय, बॉबी वर्मा, विपिन शर्मा, सभी मंडल अध्यक्ष और पार्षदगण मौजूद रहे।

Home / Agra / भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा की पहली जनसभा आगरा में 23 को, रैलीस्थल का भूमि पूजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो