scriptजिन्होंने किया ये काम, भाजपा उन्हें करेगी सलाम, देखें वीडियो | BJP will welcome public workers after UP nikay chunav 2017 | Patrika News
आगरा

जिन्होंने किया ये काम, भाजपा उन्हें करेगी सलाम, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मिली सफलता के पीछे सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का हाथ नहीं है।

आगराDec 07, 2017 / 08:54 am

Bhanu Pratap

BJP

BJP

आगरा। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में मिली सफलता से भारतीय जनता पार्टी फूली नहीं समा रही है। इस सफलता में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों का ही हाथ नहीं है। ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर काम किया। किसी ने खुलकर काम किया तो किसी ने छिपकर। भारतीय जनता पार्टी ऐसे सभी लोगों को सलाम करेगी। इसके लिए पूरे उत्तर प्रदेश में कर्यक्रम होंगे। l तैयारी चल रही है।
क्या होगा

भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि जो पार्टी पदाधिकारी नहीं हैं, लेकिन निकाय चुनाव में काम किया है, उन सबका सम्मान किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार सूची बनाई जा रही है। सभी पार्षदों से 20-20 लोगों के नाम मांगे गए हैं। इनका सम्मान किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा क्षेत्रवार कार्यक्रम होगा।
भाजपा के साथ हर समाज का व्यक्ति

भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष बबलू लोधी ने बताया कि महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के निर्देश पर यह काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ समाज का हर व्यक्ति जुड़ा हुआ है। सबने सहयोग किया है। यही कारण है भाजपा का मेयर और 53 पार्षद भारी बहुमत से जीते हैं। कुछ प्रतिबद्धताओं के चलते लोग खुलकर सामने नहीं आ रहे थे। अब उनके सामने कोई संकट नहीं है। इसलिए ऐसे लोगों का सम्मान किया जाएगा। इस सम्मान समारोह की गूंज 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव तक जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि जातिवाद छोड़कर राष्ट्रहित में भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़े हों।
मोहन सिंह लोधी ने सपा का गढ़ ध्वस्त किया

इस बीच नगला मेवाती वार्ड से विजेता भारतीय जनता पार्टी के पार्षद मोहन सिंह लोधी ने बताया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी का 20 साल पुराना गढ़ ध्वस्त कर दिया है। इस वार्ड से दो बार चन्द्रसेन टपलू पार्षद रहे। फिर उनकी मां और पत्नी रहीं। चन्द्रसेन टपलू और उनकी पत्नी ने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। इस वार्ड में समाजवादी पार्टी की तूती बोलती थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की आंधी में सब बह गए। उन्होंने बताया कि हर समाज का युवा भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर रहा है। इससे स्पष्ट है कि पार्टी सर्वग्राह्य, सर्वस्वीकार्य और सर्वस्पर्शी है।

Home / Agra / जिन्होंने किया ये काम, भाजपा उन्हें करेगी सलाम, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो