scriptफिर रह गई जीत की आस! सपा बसपा गठबंधन में सपा के रह गए खाली हाथ, सपाइयों का उत्साह पड़ा ठंडा! | bsp sp seats in up for loksabha election 2019 | Patrika News
आगरा

फिर रह गई जीत की आस! सपा बसपा गठबंधन में सपा के रह गए खाली हाथ, सपाइयों का उत्साह पड़ा ठंडा!

आगरा की दोनों सीट पर बसपा लड़ेगी चुनाव

आगराFeb 22, 2019 / 10:01 am

अभिषेक सक्सेना

Sp bsp alliance

सपा- बसपा गठबंधन

आगरा। लोकसभा चुनाव में यहां कभी साइकिल नहीं चल सकी। इस बार सपाई अनुमान लगाए बैठे थे कि सपा बसपा गठबंधन में शायद सपा के हाथ बाजी लग जाए। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ और 2019 में फिर अकेले सपा का इस सीट को जीतने का मंसूबा खाली रह गया।

बंटवारे में चली गई बसपा के खाते में
सपा-बसपा गठबंधन में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई। इससे सपाइयों का उत्साह ठंडा पड़ गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव की हिदायत (मायावती का अपमान, मेरा अपमान) के बाद नेता और कार्यकर्ता ‘हाथी’ का साथी बनकर इसे मजबूत करने की हुंकार भर रहे हैं। दोनों ही सीटों पर पार्टी प्रत्याशी 2014 के लोकसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे।
ये रही थी स्थिति
आगरा लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी की टिकट से पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन ने चुनाव लड़ा था और 2,83,453 वोट प्राप्त किए थे। वहीं महाराज सिंह धनगर को 1,34,708 वोट मिले थे। जबकि भाजपा के डॉ.रामशंकर कठेरिया को पांच लाख से अधिक वोट प्राप्त हुए थे।
फतेहपुरसीकरी में रहे ये हालात
बात अगर फतेहपुर सीकरी सीट करें तो यहां एक बार सांसद का चुनाव जीत चुकीं प्रत्याशी सीमा उपाध्याय को बसपा ने उतारा था। लेकिन, इस बार उनका मैजिक फेल हो गया। उन्हें 2,53,483 वोट मिले वहीं सपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह को 2,13,397 वोट मिले थे। लेकिन, चौधरी बाबूलाल ने मोदी मैजिक में कमल खिलाया।
चुनाव के लिए तैयार सपा
सपा ने आगरा जिले के लोकसभा चुनाव संचालन के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित कर दी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जारी समिति में निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव को संयोजक बनाया गया है। वहीं इस समिति में पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, पूर्व एमएलसी राम सकल गुर्जर, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, पूर्व महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन कुरैशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व फारुख शियर भी शामिल हैं।

Home / Agra / फिर रह गई जीत की आस! सपा बसपा गठबंधन में सपा के रह गए खाली हाथ, सपाइयों का उत्साह पड़ा ठंडा!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो