30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 घायल

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Dec 2019, 2:23 PM IST

चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 घायल

चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर बस पलटी, 15 घायल

मथुरा। आगरा से नोएडा जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के कारण यात्रियों में चीख़ पुकार मच गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। घटना की वजह बस चालक को नींद की झपकी आना बताई गई है ।

यह भी पढ़ें- तंजीम उलेमा इस्लाम के महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन समेत दो पर केस दर्ज

ये है मामला

बुधवार को थाना नौहझील क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन संख्या 68 पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही यात्रियों से भरी हुई बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार यात्रियों में चीख़ पुकार मच गई। घटना की जानकारी पुलिस और एक्सप्रेस-वे ऑथरिटी को दी गयी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे ऑथरिटी कर्मचारियों ने बस में फसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। इस हादसे में करीब 15 लोग घायल हो गए जबकि पाँच लोगों को हालात चिंता जनक बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- फव्वारों और झरनों से शहर की सुंदरता में लगेंगे चार चांद, सात चौराहे हुए चिन्हित

मामले जानकारी देते हुए सीओ सिटी राकेश यादव ने बताया कि लखनऊ से नोएडा की तरफ जा रही थी बस। लंबे रुट पर जाने के कारण बस चालक को नींद आ गयी। मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश