scriptउपचुनाव: यहां 12 प्रत्याशियों के होगा भाग्य का फैसला, भाजपा के लिये बड़ी चुनौती | By Election Voting On 19 May Agra North Assembly Constituency | Patrika News
आगरा

उपचुनाव: यहां 12 प्रत्याशियों के होगा भाग्य का फैसला, भाजपा के लिये बड़ी चुनौती

आगरा उत्तर विधानसभा सीट पर मतदान आज, रहेगी कड़ी सुरक्षा

आगराMay 18, 2019 / 07:14 pm

धीरेंद्र यादव

By Election

By Election

आगरा। आगरा उत्तर विधानसभा उपचुनाव के लिये रविवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा। उपचुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। शनिवार को नेशनल हाइवे दो स्थित मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हुईं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। मतदान के लिये दूसरे शहरों से आये फोर्स ने शहर में में ढेरा जमा लिया है।
12 प्रत्याशियों के होगा भाग्य का फैसला
10 अप्रैल को उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है। रविवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक क्षेत्र के 438 बूथों पर मतदान होगा। 12 प्रत्याशी उपचुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। बूथों पर अर्द्ध सैनिक बदल तैनात रहेगा, साथ ही मजिस्ट्रेट भी लगातार नजर रखेंगे। मतदान के दौरान 25 माइक्रो आर्ब्जबर, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहेंगे। विधानसभा क्षेत्र को चार जोन में विभाजित किया गया है। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
सुबह हुई रवानगी
मंडी समिति से शनिवार सुबह पोलिंग पार्टियों को बूथों की ओर रवाना किया गया। विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न कराने के लिए 1752 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। 172 कार्मिकों को रिजर्व में रखा गया है। इसके साथ ही उत्तर विधानसभा उपचुनाव के मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र में एक सखी बूथ भी होगा। यहां पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान कार्मिक प्रथम, द्वितीय व तृतीय महिलाएं ही होंगी। इनके अलावा तीन महिला कार्मिकों की भी अन्य बूथों पर ड्यूटी लगाई गई है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो