scriptउपचुनावः अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन, भाजपा, कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन | By Elections Agra North Assembly Nomination File latest news | Patrika News
आगरा

उपचुनावः अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन, भाजपा, कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन

अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन, भाजपा, कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन

आगराApr 29, 2019 / 07:10 pm

धीरेंद्र यादव

 By Elections

By Elections

आगरा। उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिये अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिसके चलते कलक्ट्रेट में शाम 04:30 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली। प्रमुख दल भाजपा, कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस से पुलिस प्रशासन चिकरघिन्नी बना रहा। भीड़ के कारण शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली एमजी रोड दिन भर जाम के झाम से जूझती रही।

भाजपा का बिग शो
नामांकन के दौरान भाजपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन रहा। आगरा उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरषोत्तम खंडेलवाल दोपहर 12:00 बजे सुभाष पार्क स्थित वाल्मीक वाटिका पर महर्षि वाल्मीकि प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट नामांकन के लिए पहुंचे। जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने घर से निकल कर सबसे पहले बल्केश्वर मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की, फिर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर पर पहुंच कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वाल्मीकि वाटिका पर जुलूस मोदी योगी जिंदाबाद के नारों के बीच सैकड़ों कार्यकर्ताओं के अलावा उनके साथ प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष्ज्ञ विजय शिवहरे, राजकुमार चाहर, मेयर नवीन जैन के साथ भाजपा विधायकों की मौजूदगी रही। कलक्ट्रेट परिसर में उन्होंने नामांकन के चार सेट दाखिल किए।
सपा ने भी किया शक्ति प्रदर्शन
सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सूरज शर्मा जुलूस के साथ नामांकन करने पहुंचे। बाह से विधायक रहे मधुसूदन शर्मा के पुत्र सूरज शर्मा को इस बार पार्टी ने टिकट दिया है। पश्चिमपुरी से गठबंधन प्रत्याशी का विशाल जुलूस शुरू हुआ। सपा बसपा के कार्यकर्ताओं ने एक साथ आकर शक्ति प्रदर्शन किया। वाहनों की भीड़ से एमजी रोड जाम दिखाई दिया। गठबंधन के सूरज शर्मा ने दो में नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव के साथ तमाम सपा और बसपा के बड़े नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने भी दिखाया दम
भाजपा और सपा बसपा गठबंधन के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर शर्मा ने भी अपनी ताकत का अहसास कराया। कांग्रेसी एकजुट नजर आये। कांग्रेस प्रत्याशी ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। उत्तर विधानसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार शाम 04:30 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Home / Agra / उपचुनावः अंतिम दिन 16 प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन, भाजपा, कांग्रेस और सपा बसपा गठबंधन ने किया शक्ति प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो