scriptओसामा के अनुयायियों और देश के गद्दारों को भारत की नागरिकता नहीं देंगेः आरएसएस | CAA protest no Citizenship to Traitors of india RSS leader dr krishna | Patrika News
आगरा

ओसामा के अनुयायियों और देश के गद्दारों को भारत की नागरिकता नहीं देंगेः आरएसएस

-अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए अल्पसंख्यकों को नागिरता मिलेगी, किसी की छीनी नहीं जाएगी
 

आगराDec 29, 2019 / 04:47 pm

धीरेंद्र यादव

123_3.jpg
आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने साफ शब्दों में कहा कि यह नागरिकता संशोधन बिल भारतवासियों के लिए खतरे की घंटी नहीं है। मगर क्या विपक्ष यह चाहता है कि हम ओसामा के अनुयायियों को अपने देश में नागरिकता दे दें। क्या हम उन लोगों को नागरिकता दें जो देश में बंटवारे के समय इस देश को छोड़कर चले गए और उन्होंने एक अपना अलग देश बना लिया था। भारत में ऐसा कतई नहीं होगा। हम देश के गद्दारों को भारत की नागरिकता नहीं देंगे। अंत में कृष्ण गोपाल ने यह बात कह कर समाप्त की कि नागरिकता संशोधन बिल को लेकर समाज में भ्रम फैलाया जा रहा है, एक जागरूक और जिम्मेदार देशवासियों होने के नाते हमें इसे रोकना होगा और विरोधियों से पूछना है कि आखिर विरोध करने का क्या कारण है, उनकी मंशा क्या है। हमें विशेष वर्ग के साथ बैठकर यह चर्चा करनी चाहिए कि नागरिकता संशोधन कानून वास्तव में आप की नागरिकता या अधिकार छीनने का बिल नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो