इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके माता-पिता, पत्नी, भाई और भाभी समेत उन्हे गिरफ्तार कर लिया। पहले जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और फिर पुलिस थाने ले गए। थाने ले जाकर एक बार फिर से सभी की पिटाई कर दी यह भी आरोप है पिटाई के वक्त एसरपी सिटी भी माैजूद रहे। पीड़ित पंकज के अनुसार विधायक और सांसद ने उनका मामला उठाया तो पुलिस ने जानलेवा हमला और 7 क्रिमिनल ला अमेंडमेंट एक्ट की धारा को हटाया जिसके बाद उन्हे उन्हे जमानत मिल सकी। अब इस पीड़ित परिवार ने एसपी सिटी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज, धमकी, घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया। इसमें एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, चौकी प्रभारी विनीत राणा, एसआई योगेश कुमार, एसआई नीतू शर्मा, एसआई रोहित आर्य, पुलिसकर्मी प्रियंका यादव काे नामजद किया गया है जबकि 15 से 20 पुलिसकर्मी अज्ञात हैं।