scriptफिर टूट गया आगरा का हवाई सपना | Civil society Demands for Air Connectivity to Suresh Prabhu | Patrika News
आगरा

फिर टूट गया आगरा का हवाई सपना

सिविल सोसायटी ने लिखा सरकार के मंत्रियों को पत्र

आगराJul 19, 2018 / 07:48 pm

अभिषेक सक्सेना

bikaner weather

naal airport

आगरा। आगरा शहर में हवाई जहाज की यात्रा का सपना फिर टूट गया है। सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा ने सिविल एविएशन, भारत सरकार के मंत्री सुरेश प्रभु उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नन्द गोपाल नंदी को आगरा शहर को एयर से कनेक्ट करने कि मांग को लेकर पत्र लिखा है।
सबकुछ होने के बावजूद शहर को नहीं मिल रहीं फ्लाइट
ताज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आगरा डिजर्ब्‍स इट आगरा सोशल मीडिया मूवमेंट, आगरा विजन के अनिल शर्मा ने जानकारी दी कि दोनो मंत्रियों को अवगत कराया गया है कि आगरा एक टूरिस्ट सेंटर है और विश्व के सात अजूबों में से ताज महल शामिल होने के चलते ये एक महत्वपूर्ण शहरों में जाना जाता है। इलाहाबाद के बाद आगरा में सब से अधिक टूरिस्ट आते हैं। शहर की जनता भी हवाई यात्राएं करना चाहती है। मंत्रियों को बताया गया है कि आगरा जनपद में 45 लाख की जनसंख्या है। वहीं साक्षरता की दर करीब 62 प्रतिशत है। जो कि राष्ट्रीय साक्षरता की दर से अधिक है। जनपद में 53 प्रतिशत पुरुष और 47 प्रतिशत महिलाएं हैंं। शहर का आर्थिक इंडेक्स भी पांचवे नंबर पर है। आगरा एक ऐसा शहर है जिसकी विदेशों में पहचान है। यहां रोजगार की संभावनाएं हैं। आगरा मंडल में प्रतिवर्ष 50 हजार करोड़ रुपये का बिजनेस होता है। शिक्षा के स्तर से भी आगरा बड़ा केंद्र है। लेकिन, यहां हवाई जहाज की कनेक्टिविटी को लेकर लगातार विरोधाभास होता रहा है।
नहीं आती आईटी और बीपीओ कंपनियां
पत्र में मंत्रियों को बताया गया है कि जनपद में जूते का सबसे बड़ा कारोबार होता है। मेडिकल टूरिज्म का स्कॉप है। यहां ख्याति प्राप्त चिकित्सक हैं। लेकिन एयर कनेक्टिविटी ना होने कि वजह से आईटी, बीपीओ कंपनियां यहां नहीं आ सकती। ताजमहल के चलते आगरा में नॉन पोललुटिंग इंडस्ट्रीज लगाना जरुरी है। अनिल शर्मा ने बताया कि मंत्री सुरेश प्रभु से अनुरोध किया गया है कि दिल्ली-मुंबई-दिल्ली के बीच 60 से ऊपर उड़ान हैं। इन में से एक या दो फ्लाइट आगरा हो कर संचालित कि जाएं। दिल्ली-पुणे-दिल्ली फ्लाइट को भी आगरा हो कर संचालित करने का अनुरोध किया है। इस सेक्टर में 25 से जायदा फ्लाइट हैं। मंत्री नन्द गोपाल नंदी से आगरा की इलाहाबाद और लखनऊ से एयर कनेक्टिविटी का अनुरोध किया गया है। सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा, शहर के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं से मिलकर ये मांग करेगी कि वे आगरा की एयर कनेक्टिविटी को चालू करवाएं। ताकि जनता को एयर कनेक्टिविटी की सुविधा का लाभ मिल सके।

Home / Agra / फिर टूट गया आगरा का हवाई सपना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो