scriptदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों में चाकूबाजी | clash between two groups in durga visarjan agra | Patrika News
आगरा

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों में चाकूबाजी

एक युवक को किया चाकू मारकर घायल, भीड़ ने पकड़कर पीटा

आगराOct 01, 2017 / 12:29 pm

अभिषेक सक्सेना

agra police

agra

आगरा। नवरात्र का पर्व समाप्त होने के बाद दुर्गा विसर्जन के लिए लोग यमुना किनारे गए थे। इसी दौरान मूर्ति विसर्जित करने आए एक युवक से से कुछ युवकों का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि नोबत मारपीट तक जा पहुंची। युवकों ने एक युवक को चाक़ू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद वहां मौजूद भीड़ ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया और जमकर लात घूंसों और चप्पलों से धुनाई कर दी। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
अंबेडकर पुल के नीचे का मामला
मामला थाना छत्ता के अम्बेडकर पुल के नीचे का है। यहां बीती रात को देवी की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए लोग हाथी घाट के लिए जा रहे थे। तभी दो युवकों ने भीड़ में शामिल एक युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। जिसके बाद वहां मौजूद पुरुष और महिलाओं ने दोनों युवकों को पकड़कर जमकर लात घूंसों और चप्पलों से सड़क पर गिरा कर पीटा। एक आरोपी युवक की पिटाई तो इतनी लगा दी कि उसके सिर से खून बहने लगा। तस्वीरों में आप साफ़ देख सकते हैं कि किस तरह से सड़क पर युवकों को पीटा जा रहा है। कुछ महिलाएं आरोप लगा रही थी कि लड़कियों से ये दोनों छेड़छाड़ कर रहे थे, तभी यह विवाद हुआ है। बाद में पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ कर अपने साथ ले गईं वहीं एक पिटाई करने वाले एक युवक को भी हिरासत में ले लिया है।
पुलिस रही चाक चौबंद
नवरात्र के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और मोहर्रम दोनों एक साथ होने के चलते शहर में पुलिस ने कानून व्यवस्था खास चाक चौबंद रखी। यमुना किनारे घाटों पर पुलिसबल तैनात रहा। घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिससे सतर्कता स्पष्ट हुई। पुलिस की मुस्तैदी से शहर में अपराधियों के हौसले भी कम देखे गए। कई बार ऐसे मौकों पर जेबकतरे आदि अपना हाथ साफ कर लेते हैं, लेकिन दो दिनों में इन घटनाओं की रिपोर्ट शहर के किसी भी थाने में दर्ज नहीं हुई।

Home / Agra / दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों में चाकूबाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो