scriptदीवार ने कराई रार, गोलियों की हुई बौछार | Clash Between Two Groups in Thana Fatehabad | Patrika News
आगरा

दीवार ने कराई रार, गोलियों की हुई बौछार

फतेहाबाद थाना क्षेत्र में दो पक्षों के मध्य जमकर हुआ विवाद, लाठी डंडे चले, फायरिंग से हड़कंप

आगराJun 16, 2018 / 05:36 pm

अभिषेक सक्सेना

clash

दीवार ने कराई रार, गोलियों की हुई बौछार

आगरा। दो पक्षों के मध्य हुए विवाद ने हड़कंप मचा दिया। घटना थाना फतेहाबाद क्षेत्र के पारोली सिकरवार के राजू की ठार की है। दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में जमकर फायरिंग हुई। लोग जान बचाने के लिए घरों में कैद हो गए। पड़ोसियों ने दरवाजे बंद कर लिए। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में तीन लोगों की गोली लगने की सूचना है। वहीं लाठी डंडे और पथराव में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से कुछ लोगों हिरासत में लिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में फायरिंग और पथराव के चलते पुलिसफोर्स तैनात किया गया है।
दोनों पक्षों की फायरिंग में कई हुए घायल
बताया गया है कि पूरा मामला घर की एक दीवार बनाने को लेकर हुआ है। रघुवीर पुत्र तोलाराम और रामजीत दो पक्ष हैं। शनिवार को रघुवीर पुत्र तोलाराम ने रामजीत पक्ष पर फायरिंग कर दी। लाठी-डंडों से एक दूसरे पर प्रहार कर घायल कर दिया। हमले में घायल हुए पीड़ित ने बताया कि मामला दीवार लगाने को लेकर हुआ।
दोनों पक्षों के मध्य दीवार को लेकर हुआ विवाद
घर में दीवार लगानी है लेकिन, दूसरा पक्ष दीवार नहीं लगाने दे रहा है। वहीं यह भी सामने आया है कि बिजली की लाइन डालने के लिए बीती रात दोनों पक्षों में तनातनी हुई थी। दूसरा पक्ष ट्यूबवेल की लाइन घर के पास से डाल रहा था। ट्यूबवेल की लाइन डालने की मना करने पर दबंगों ने सुबह दीवार की आड़ लेकर हमला बोल दिया।
पुलिस ने एक दर्जन हिरासत में लिए

स्थानीय पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Home / Agra / दीवार ने कराई रार, गोलियों की हुई बौछार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो