scriptअगले 4 दिन तक लगातार ओला-बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आंधी के साथ आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी | Clouds will rain from east to west up from 3rd to 6th February Meteorological Department issues double alert | Patrika News
आगरा

अगले 4 दिन तक लगातार ओला-बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आंधी के साथ आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी

UP Weather: यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक अगले चार दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर डबल अलर्ट जारी करने के साथ जल्द ही राहत की उम्मीद जताई है। आइए जानते हैं…

आगराFeb 04, 2024 / 08:35 am

Vishnu Bajpai

heavy_rain_forecast_in_up.jpg

IMD Rain Update in UP

Weather Forecast Today: यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक अगले चार दिनों तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज से मेरठ, आगरा, एनसीआर तक बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में आने से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 4 और 5 फरवरी को तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर डबल अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार पश्चिमी यूपी के जिलों में शनिवार से ही पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगेगा।
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के अनुसार, शुक्रवार को पछुआ हवा शहर पर हावी रही। सुबह नौ बजे तक ठंडक का असर रहा फिर धूप ने राहत दी। इसके बावजूद हल्की गलन बनी हुई थी। दोपहिया पर चलने वालों को सर्द पछुआ ने परेशान रखा। इस बीच अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा में फिर तेजी आ गई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल जाने की वजह से 48 घंटों के लिए पछुआ हवा तेज हुई है। राजधानी में शनिवार को बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। इसके बाद अगले दो दिन तेज हवाओं संग बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह की मानें तो पहाड़ों पर पहुंचे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार रात तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी के हिस्सों पर दिखने लगेगा। मेरठ में शनिवार रात तक हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश के आसार हैं। इसके बाद रविवार को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में व्यापक और तेज बारिश का अनुमान है। यह पांच फरवरी की दोपहर तक वेस्ट यूपी के कुछ हिस्सों में जारी रह सकती है। हालांकि सोमवार को मेरठ को बारिश से राहत मिल जाएगी। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले पड़ने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना है।

मानसून की विदाई के बाद पूरी तरह से शुष्क रहे मेरठ में शुक्रवार को 107 दिन बाद साफ हवा बही। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई 62 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है। इससे पहले बीते वर्ष 17 अक्तूबर को मेरठ का एक्यूआई 48 और 18 अक्तूबर को 88 दर्ज हुआ था। ऐसे में 17 अक्तूबर के बाद यह पहली बार है जबकि शुक्रवार को मेरठ में इतनी साफ हवा रही। यानी तीन महीने 17 दिनों तक मेरठ को खराब से अत्यधिक खराब श्रेणी की हवा में सांस लेना पड़ा। आज रात से संभावित बारिश के नए दौर से मेरठ की हवा में और सुधार की उम्मीद है।
weather_update.jpg

पूर्वी यूपी में मौसम यू-टर्न लेने वाला है। शनिवार से आसमान में बादल छा जाएंगे। अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ छीटें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही सर्दी भी लौट आएगी। दिन व रात का तापमान नीचे लुढ़केगा। पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। एक सिस्टम भी बना हुआ है। इसका असर शनिवार से दिखेगा। बताया जा रहा है कि शनिवार से आसमान में गहरे काले बादल छा जाएंगे। अगले तीन दिनों तक बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। शनिवार व रविवार को बादलों की सक्रियता अधिक रहेगी। सोमवार को बादलों का रंग हल्का हो जाएगा।

शुक्रवार को मौसम का मिजाज अपेक्षाकृत गर्म ही रहा। दिन में चटख धूप निकली। इस कारण दिन के तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जो कि सामान्य है। हालांकि बीते 24 घंटे में रात के तापमान में गिरावट हुई है। शुक्रवार को रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले गुरुवार को यह 10.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि सिस्टम एक्टिव हुआ है।

यूपी के आगरा जिले में मौसम फिर से पलटी मार रहा है। यहां के लिए मौसम विभाग ने चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगरा में बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के भी आसार हैं। ऐसा होने पर तापमान में भी गिरावट आएगी। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। दिन का तापमान 20.0 और रात का पारा 11 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को 24 घंटों में एक या दो बार तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। जबकि दूसरे दिन धूल भरी आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले दो दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। यानि छह फरवरी तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा।

Hindi News/ Agra / अगले 4 दिन तक लगातार ओला-बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आंधी के साथ आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो