scriptआगरा में सीएम योगी बोले- देश के खिलाफ गद्दारी करने का रहा है INDI गठबंधन का इतिहास | CM Yogi says INDI alliance has a history of betraying country | Patrika News
आगरा

आगरा में सीएम योगी बोले- देश के खिलाफ गद्दारी करने का रहा है INDI गठबंधन का इतिहास

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं।

आगराApr 25, 2024 / 04:05 pm

Anand Shukla

CM Yogi says INDI alliance has a history of betraying country
Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा में बीजेपी प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा, “कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, INDI गठबंधन का इतिहास देश के खिलाफ गद्दारी करने का रहा है। उन्हें जब भी सत्ता में आने का अवसर मिला तो उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के हकों पर डकैती डालने का प्रयास किया। जिन लोगों को भारत के अंदर गरीब कल्याणकारी योजनाएं, विकास की योजनाएं, सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लग रहा वे लोग फिर से षड्यंत्र करने के लिए आए हैं।”
उन्होंने कहा, “पीएम मोदी की वजह से भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। भारत आज आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। इस सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आज देश में लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। 2014 में पीएम मोदी के नेतृत्व पर आप लोगों ने विश्वास किया गया, जिसका परिणाम हम सबके सामने है।”
यह भी पढ़ें

ईवीएम और पोलिंग पार्टियों को इस बार दी गई हाई सिक्योरिटी, स्ट्रांग रूम के आसपास एंट्री बैन

आगरा में तीसरे चरण में होगा मतदान

आगरा से बीजेपी ने प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को टिकट दिया है। सीएम योगी आज बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आगरा पहुंचे। यहां पर उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जबरदस्त हमला बोला। यूपी सहित पूरे भारत में 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। आगरा में तीसरे चरण यानी सात मई को मतदान होगा।

Home / Agra / आगरा में सीएम योगी बोले- देश के खिलाफ गद्दारी करने का रहा है INDI गठबंधन का इतिहास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो