25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

KL Rahul के लिए एक और बुरी खबर, मंयक यादव इस वजह से नहीं खेलेंगे IPL 2024 में कोई मैच

मयंक यादव ने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से विरोधी बल्लेबाजों के मन में डर पैदा कर दिया है लेकिन अब वह बचे हुए सीजन से बाहर हो सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 4 May 2024, 8:07 PM IST

Mayank Yadav Ruled Out of IPL 2024

Mayank Yadav Likely To Miss IPL 2024 Remainder: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच से पहले, लखनऊ सुपर जाइंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने तेज गेंदबाज मयंक यादव पेट में हल्की सी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने के संकेत दिए हैं। मयंक ने इस सीज़न की शुरुआत में 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति, सटीकता और नियंत्रण से फैंस और क्रिकेट एक्टपर्ट्स को प्रभावित किया था। उन्हें 7 अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पेट में खिंचाव महसूस हुआ।

पांच मैचों के ब्रेक के बाद मयंक ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी की। उन्होंने बहुत तेज गति से गेंदबाजी नहीं की, हालांकि 140 किमी प्रति घंटे का आंकड़ा पार किया और एक विकेट भी लिया। हालाँकि, वह अपना स्पैल पूरा नहीं कर सके और 5 गेंद शेष रहते ही मैदान से बाहर चले गए। उन्होंने अब तक चार मैचों में सात विकेट लिए हैं.। खेल से पहले प्री-गेम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, लैंगर ने कहा, "मयंक को एक छोटी सी चोट लगी है, जहां उन्हें पहले चोट लगी थी और अब टूर्नामेंट बचे हुए मैचों से वह बाहर हो सकते हैं।"

हेड कोच ने टीम के लिए बताया निराशाजनक

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैच के बाद मयंक को बताया कि एक तेज गेंदबाज के रूप में उन्हें कई चोट लगेंगी। मुख्य कोच ने भी इस युवा खिलाड़ी की क्षमता के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि यह एलएसजी के लिए निराशाजनक है कि वह बाकी टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे।"

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने तोड़ा दिल्ली के इस खिलाड़ी के T20 World Cup 2024 खेलने का सपना, 2012 में भारत को दिलाई थी बड़ी उपलब्धि