
भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- IANS)
IND vs PAK 1st Inning Update: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 (ICC Men's T20 World Cup 2026) का महामुकाबला शुरू हो चुका है। पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों कप्तानों ने हैंडशेक नहीं किया। टीम इंडिया 2 बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि अर्शदीप सिंह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह बेंच पर बैठेंगे। इस मैच की ताजा अपडेट यहां पढ़ें...
ईशान किशन के शानदार 77 रन और सूर्या कुमार यादव के 32 रनों की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या खाता भी नहीं खोल सके, तो तिलक और अक्षर ने भी निराश किया। 20 ओवर में भारतीय टीम ने 7 विकेट गंवाकर 175 रन बनाए। रिंकू सिंह 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
तिलक वर्मा को सैम आयूब ने 25 रन के स्कोर पर LBW कर दिया है। वह 24 गेंदों का सामने करने के बाद सिर्फ 25 रन बना सके। इसके बाद अगली गेंद पर हार्दिक पंड्या बिना खाता खोले आउट हो गए।
ईशान किशन के आउट होने के बाद सूर्या-तिलक ने रनगति धीमी कर दी है। 13 ओवर तक भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 118 रन बना लिए हैं। सूर्या 16 गेंदों में 20 और तिलक 22 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम को 9वें ओवर में दूसरा झटका लगा है। ईशान किशन 40 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाकर सैम आयूब की गेंद पर आउट हो गए हैं। 8.4 ओवर तक टीम इंडिया ने 88 रन बना लिए हैं। अब सूर्या बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
शुरुआती झटके से टीम इंडिया को ईशान किशन ने उबार लिया है और 27 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारतीय टीम ने 7 ओवर तक 1 विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं। ईशान के साथ तिलक वर्मा 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
टीम इंडिया को पहले ही ओवर में झटका लग गया है। अभिषेक शर्मा सिर्फ 4 गेंद खेलने के बाद आउट हो गए हैं। वह एक भी रन नहीं बना सके। सलमान आगा ने पारी का पहला ओवर डालने का फैसला किया और उनका ये निर्णय सफल रहा।
इस वर्ल्डकप में अब तक प्रेमदासा स्टेडियम में 3 मुकाबले खेले गए हैं और तीनों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। आज पाकिस्तान ने टॉस जीतने के बावजूद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।
सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम बिना बदलाव के साथ उतर रही है तो भारतीय टीम में दो बदलाव हुए हैं। दोनों कप्तान ने हैंडशेक नहीं किया।
कोलंबो के मौसम की बात करें तो इस वक्त आसमान में कहीं कहीं बादल दिखाई दे रहें हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मौसम आगे भी ऐसा बना रहेगा और समय पर टॉस हो पाएगा।
इस मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 वर्ल्ड कप में आठ बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है। यह जीत 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही राउंड में आई थी, जब पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 10 विकेट से हराया था। इसके अलावा सात मौकों पर भारतीय टीम ने पाकिस्तान को शिकस्त दी है। इस मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि दोनों टीमें लगभग बराबरी की नजर आ रही हैं। जहां भारतीय टीम अपने बल्लेबाजों पर भरोसा करेगी, वहीं पाकिस्तान अपनी तेज गेंदबाजी और स्पिन आक्रमण के दम पर भारतीय टीम को मात देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा फिट हो चुके हैं और इस मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान की बल्लेबाजी लाइन-अप टूर्नामेंट में अब तक कुछ खास नहीं रही है। बाबर आज़म पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है, जबकि सैम आयूब अब तक कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं।
सबसे रोचक तथ्य यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें 2014 से अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 11 बार आमने-सामने हुई हैं, जिनमें 10 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। सिर्फ 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।
Updated on:
15 Feb 2026 08:56 pm
Published on:
15 Feb 2026 05:48 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
