
यूएसए ने अपने आखिरी मुक़ाबले में नामीबिया को हराया (photo - EspncricInfo)
United States of America vs Namibia, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 का 26वां मुकाबला यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) और नामीबिया के बीच खेला गया। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यूएसए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 31 रनों से हरा दिया।
यूएसए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत 199 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर गेंद से भी कसा हुआ प्रदर्शन, नामीबिया की टीम इस विशाल लक्ष्य को चेज़ नहीं कर पाई और 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। यह यूएसए की इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है, पहले उन्होंने नीदरलैंड्स को 93 रनों के बड़े अंतर से हराया था। 2024 विश्व कप में सुपर 8 में पहुंचने वाली यूएसए की टीम ने इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ग्रुप A में उनकी राह मुश्किल रही।
ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल के अनुसार, यूएसए के अब चार मैचों में 4 अंक हैं। हालांकि, टॉप-2 में भारत और पाकिस्तान मजबूती से बने हुए हैं, दोनों के पास 4 अंक हैं और दोनों के अभी दो-दो मैच बाकी हैं। ग्रुप में टॉप-2 टीमों को ही सुपर 8 में जगह मिलती है, इसलिए यूएसए का आगे बढ़ना अब नामुमकिन हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बेहतर नेट रन रेट (NRR) के कारण दोनों टीमों का सुपर 8 में जाना तय है।
Published on:
15 Feb 2026 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 World Cup 2026
