
USA Full Sqaud For ICC Men's T20 World Cup 2024: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान ने उन्मुक्त चंद का सपना तोड़ दिया है, जिसने 12 साल पहले भारत की अंडर 19 टीम को विश्व चैंपियन बनाया था। उन्मुक्त को भारतीय सेल्टर्स ने कोई मौका नहीं दिया लेकिन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कई मैच खेलने को मौके मिले लेकिन वह कभी इसे भूना नहीं पाए। जिसके बाद वह अमेरिका चले गए लेकिन वहां भी उनकी किस्मत खराब रही।
यूएसए ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की कमान भारतीय मूल के ही मोनांक पटेल को दी है लेकिन इस टीम में उन्मुक्त चंद का नाम शामिल नहीं हैं। इस टीम में मोनांक के अलावा कई भारतीय मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूजीलैंड की ओर से खेलने वाले धाकड़ ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को भी इस टीम में जगह मिली है। अमेरिका अपना पहला मुकाबला 2 जून को कनाडा के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 6 जून को पाकिस्तान, 12 जून को भारत और 14 जून को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है।
मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोनेस (उप-कप्तान), एंड्रीस गोस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेस्सी सिंह, मिलिंद कुमार, निसार्ग पटेल, नितीश कुमार, नोसतुश केनजिगे, सौरभ नेत्रवालकर, शेडली वैन शेलक्विक, स्टीवन टेलर और शायान जाहांगीर।
Updated on:
9 May 2024, 5:15 PM IST
Published on:
4 May 2024, 7:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.