25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे पहले प्लेऑफ से बाहर होने वाली टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ी खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप, जान लें आंकड़े

शुक्रवार को अपने ही घर में कोलकाता नाइट राइडर्स से शिकस्त झेलने के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। मुंबई की टीम इस बार अंतिम चार से बाहर होने वाली पहली टीम बनी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 4 May 2024, 3:02 PM IST

Mumbai Indians in IPL 2024

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने मुंबई इंडियंस के फैंस का दिल और खिलाड़ियों का सपना तोड़ दिया। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बन गई। उसके 11 मुकाबलों में 6 अंक हैं और ज्यादा से ज्यादा मुंबई के 12 अंक हो सकते हैं और 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना आसान नहीं है। हालांकि अगले महीने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में इसी टीम के सबसे ज्यादा खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं। सवाल ये है कि आखिर ऐसा क्या करेंगे ये खिलाड़ी कि एक महीने बाद ये टीम इंडिया के जीत के हीरो बन जाएंगे।

रोहित शर्मा नहीं उतरे उम्मीद पर खरे

रोहित शर्मा ने इस सीजन 11 मैच खेले हैं और 326 रन बनाए हैं। 32.60 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने 33 चौके और 19 छक्के भी लगाए हैं। रोहित इस बार मुबई इंडियंस के कप्तान भी नहीं थे ऐसे में उम्मीद थी कि उनकी फियरलेस बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और न ही रोहित अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचा सके। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट ने नंबर वन बल्लेबाज सूर्या का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। सूर्यकुमार यादव ने 8 मैचों की 8 पारियों में 3 अर्धशतक के साथ 232 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 78 रहा है।

पंड्या ने गेंद और बल्ले से किया निराश

टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले से निराश तो किया ही, साथ ही कप्तानी में भी वह अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ पाए। उन्होंने 11 मैचों की 9 पारी में 162 गेंद फेंकी और 297 रन लुटाए। इस दौरान उन्होंने 8 विकेट भी चटकाए। बल्लेबाजी के दौरान पर पंड्या फ्लॉप रहे और 11 मैचों की 11 पारियों में 19 की औसत से सिर्फ 198 रन बना सके। उन्होंने 16 चौके और 10 छक्के लगाए हैं। पंड्या वर्ल्ड कप में एक फिनिशर के ऑर्डर पर खेलने वाले हैं लेकिन उनकी स्ट्राइक रेट भी कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 147 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

बुमराह ने अपनी धार से किया है बल्लेबाजों को परेशान

वर्ल्ड कप 2024 से पहले जिस मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी का प्रदर्शन देख फैंस के चेहरे खिल उठते हैं, वो हैं जसप्रीत बुमराह। बुमराह ने 11 मैचों की 11 पारियों में अब तक 17 विकेट चटकाए हैं और आईपीएल 2024 का पर्पल कैप भी उनके पास हैं। आईपीएल में हर 16 रन के बाद बुमराह ने विकेट हासिल किया है। उन्होंने सिर्फ 6.25 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धी है। इस आईपीएल सीजन में वह एक बार 5 विकेट हॉल भी पूरा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: आंखों में आंसू लेकर पवेलियन लौट सूर्यकुमार यादव, मुंबई का सपना चकनाचूर, प्लेऑफ से बाहर