scriptये है पैसे बरसाने वाला पौधा, घर के मेन गेट पर लगाएं तो करोड़पति बनते देर नहीं लगती | crassula plant is helpful for being crorepati according to feng shui | Patrika News
आगरा

ये है पैसे बरसाने वाला पौधा, घर के मेन गेट पर लगाएं तो करोड़पति बनते देर नहीं लगती

फेंगशुई के अनुसार क्रासूला पौधे (Crassula Plant) विशेष मान्यता प्राप्त है। ये पौधा बेहद शुभ माना जाता है।

आगराMay 18, 2019 / 05:32 pm

suchita mishra

आपने अक्सर लोगों को मजाक मजाक में कहते सुना होगा कि काश कोई पैसों वाला पेड़ होता जिसे घर में लगा लेते तो आराम से पैसे आते रहते। लेकिन आज हम आपको वास्तव में एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे घर में लगाने के बाद पैसा चुंबक की तरह खिंचकर आने लगेगा। इसके बाद आप आराम से कह सकते हैं कि हमारे घर सचमुच पैसों वाला पेड़ लगा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं क्रासूला पौधे (Crassula Plant) की। फेंगशुई के अनुसार क्रासूला पौधे (Crassula Plant) विशेष मान्यता प्राप्त है। ये पौधा बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से अपार पैसा घर में आने के तमाम स्रोत खुद ब खुद बनने लगते हैं और आपको धनवान बनने में वक्त नहीं लगता।
ऐसे करें पहचान
crassula plant की पत्तियां चौड़ी होती हैं। हाथ लगाने पर मखमली अहसास होता है। इसकी पत्तियों का रंग लाल और पीला मिक्स होता है। इसकी पत्तियां हाथ लगाने पर न तो मुरझाती हैं और न ही टूटती हैं।
छांव में भी पनपने की क्षमता
इस पौधे को छोटे से गमले में भी लगाया जा सकता है। ये ज्यादा जगह नहीं घेरता। साथ ही ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगता। इसमें रोज पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती। यदि 2-3 दिन बाद भी पानी दिया जाए तो यह पौधा सूखता नहीं है। इसकी ये भी खूबी है कि ये घर के अंदर छांव में भी पनप सकता है।
मेन गेट के दाएं ओर रखें
इस पौधे को घर के मुख्य दरवाजे के पास रखना चाहिए जहां से घर में प्रवेश करने का दरवाजा खुलता है। इसे दाहिनी ओर रखें। माना जाता है कि इसे लगाने से घर में पैसे के साथ साथ सुख शांति भी आती है।

Home / Agra / ये है पैसे बरसाने वाला पौधा, घर के मेन गेट पर लगाएं तो करोड़पति बनते देर नहीं लगती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो