scriptदबंगों ने किसान के साथ की मारपीट, करब में लगाई आग | Dabang brutally Beaten Farmer | Patrika News
आगरा

दबंगों ने किसान के साथ की मारपीट, करब में लगाई आग

मीनी विवाद को लेकर दबंगों ने किसान व उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।

आगराNov 20, 2017 / 07:54 am

अमित शर्मा

Set Fire
आगरा। मलपुरा के गांव सहारा में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने किसान व उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उन्होंने किसान के घर के बराबर में रखे करब व उपलों के बिटोरे में आग लगा दी। घटना को अंजाम देकर दबंग गांव से फरार हो गए। आग की सूचना पर फायर बिग्रेड पहुचं गई। पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है।
 
जमीन को लेकर काफी दिनों से चल रहा था विवाद

थाना मलपुरा के गांव सहारा निवासी विजेन्द्र सिंह पुत्र लाखन सिंह व वीरेन्द्र सिंह पुत्र फूल सिंह में काफी दिनों से एक बीघा खेत को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर विजेन्द्र सिंह का पुत्र कृष्णवीर विवादित खेत में पानी लगा रहा था। तभी वीरेन्द्र अपने तीनों पुत्रों सोनवीर सिंह, रामपाल व बृजेश अन्य लोगों को लेकर खेत पर पहुंच गया। सभी के हाथ में डंडा व सरिया लगी हुई थी। सभी ने कृष्णवीर से खेत में पानी न लगाने के लिए कहा। इस पर दोनों में नोक झोक हो गई। देखते ही देखते वीरेन्द्र ने अपने साथियों के साथ कृष्णवीर पर डंडों व सरियों से हमला कर दिया।
 
महिला के साथ भी की मारपीट
यह देख कृष्णवीर पास ही बने मकान की तरफ दौड़ा तो दबंगों ने उसे वहीं पर घेर लिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। यह नजारा देख कृष्णवीर की पत्नी लवली अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। दबंगों ने विवादित जमीन में रखे करव के ढ़ेर तथा उपलों के बिटोरे में आग लगा दी। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर 100 नम्बर तथा फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं फायर बिग्रेड ने घटना स्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष मलपुरा रमेश भारद्वाज ने बताया है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

Home / Agra / दबंगों ने किसान के साथ की मारपीट, करब में लगाई आग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो