
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने छात्रहित में लिया बड़ा निर्णय है। अब विवि के छात्र परीक्षा के एक माह के अंदर पुनर्मूल्यांकन करा सकते हैं। परीक्षा समिति की बैठक में ये प्रस्ताव पास हुआ है। विवि के इस निर्णय से उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, जो मूल्यांकन में त्रुटि की शिकायत करते थे। ये नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
ये है प्रक्रिया
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था के अंतर्गत अब छात्रों को परीक्षा परिणाम जारी होने के एक माह के अंदर आॅनलाइन आवेदन करना होगा। कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित ने बताया कि दो परीक्षकों से मूल्यांकन कराया जाएगा और दोनों के औसत अंक को देखा जाएगा। यदि औसत अंक विद्यार्थी के प्राप्तंक से 15 फीसद अधिक होगा, तो उसकी कॉपी में औसत अंक जोड़ दिया जाएगा और 15 फीसद से कम अंक मिलने पर प्राप्तांक में परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
ये निर्धारित की गई फीस
पुनर्मूल्यांकन के लिए फीस भी निर्धारित की गई है। मेडिकल को छोड़कर सभी पाठ्यक्रम के लिये 3 हजार रुपये फीस निर्धारित की गई है, वहीं मेडिकल पाठ्यक्रम के लिये ये फीस 5 हजार रुपये निर्धारित हुई है। इसके साथ ही शर्त ये भी रखी गई है कि यदि 15 फीसद कम मूल्यांकन में मिलते हैं, तो जमा राशि जब्त कर ली जाएगी और यदि 15 फीसद से अधिक अंक मिलते हैं तो प्रोसेसिंग फीस 500 और मेडिकल के लिये 1000 रुपये काटने के बाद शेष राशि विद्यार्थी को लौटाई जाएगी।
Published on:
20 Jun 2019, 12:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.