scriptकर्ज में डूबे किसान की हार्ट अटैक से मौत | Debtor farmer died from heart attack | Patrika News
आगरा

कर्ज में डूबे किसान की हार्ट अटैक से मौत

चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि भूरी सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

आगराDec 27, 2018 / 04:54 pm

अमित शर्मा

Farmer

कर्ज में डूबे किसान की हार्ट अटैक से मौत

आगरा। कर्ज में डूबा किसान गेहूं के खेत में पानी लगाते समय अचानक खेत की मेढ़ पर गिर गया। मौके पर पहुंचे परिजन किसान को इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
ये है घटना

थाना अछनेरा के गांव महुअर निवासी भूरी सिंह 50 वर्ष पुत्र लोकीराम किसान है। उसकी गांव में ही 2 बीघा जमीन है। जिसमें उन्होंने गेहूं की फसल की थी गुरुवार सुबह नो बजे गेहूं की फसल में पानी लगाने के लिए भूरी सिंह खेत पर गया था। वह खेत की मेढ़ पर बैठा था। अचानक वह मेढ़ से गिर गया। यह देख पड़ोसी किसानों के होश उड़ गए। मौके पर परिजन आ गए। परिजन तत्काल किसान को इलाज के लिए आगरा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि भूरी सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
लाखों का था कर्ज

भूरी सिंह के 4 पुत्र है। जिनमें पवन,गोवर्धन, भूपेंद्र, योगेंद्र है। दोनों बड़े बेटों की शादी हो चुकी है। परिजनों के अनुसार भूरी सिंह पर साढे चार लाख रुपए का साहूकारो का कर्जा था। जिसे लेकर वह आए दिन परेशान रहता था। किसान के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। भूरी सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

Home / Agra / कर्ज में डूबे किसान की हार्ट अटैक से मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो