scriptउत्तर प्रदेश बनेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हब | Defense Industrial Corridor Discussion in Agra up news | Patrika News
आगरा

उत्तर प्रदेश बनेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हब

डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के संबंध में होटल क्लार्क शीराज में संगोष्ठी का आयोजन हुआ

आगराMay 09, 2018 / 03:07 pm

धीरेंद्र यादव

आगरा। डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के संबंध में होटल क्लार्क शीराज में संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारियों, उद्यमियों तथा निवेशकों के बीच चर्चा हुई। इस चर्चा का उद्देश्य था कि प्रस्तावित डिफेन्स पॉलिसी से सम्बन्धित बिन्दुओं को पॉलिसी में सम्मिलित किया जा सके। संगोष्ठी में महत्वाकांक्षी योजना के बारे में प्रजेन्टेशन के माध्यम से भी जानकारी दी गई। यह कारीडोर बुन्देलखण्ड क्षेत्र सहित अलीगढ़, आगरा , झांसी, चित्रकूट, कानपुर तथा लखनऊ के मध्य 6 जनपदों में विकसित किया जाएगा।
ये बोले सचिव
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास सचिव संतोष कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हेतु पालिसी बना रही है, जो पूरी तरह से सार्थक बने इसलिए स्ट्रेट होल्डरों से वार्ता व विचार विमर्श करना आवश्यक समझा गया है, जिससे प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर हब बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सस्ती भूमि की उपलब्धता के साथ ही साथ वर्किंग ऐज की आबादी भी उपलब्ध है। इसके साथ ही सूर्य की रोशनी की उपलब्धता की दृष्टिगत सोलर पार्क भी बनाये जा सकते हैं। उन्होंने बताया सिंगल विन्डो सिस्टम के अन्तर्गत प्रदेश में 20 विभागों की 70 सेवाएं आॅन लाइन हैं।
प्राप्त किए गए सुझाव
कार्यक्रम में प्रस्तावित डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर पर विशेष चर्चा हुई तथा लोगों से सुझाव प्राप्त किये गये। इस अवसर पर विशेषज्ञ पैनल द्वारा लोगों द्वारा पूछी गई जानकारी से लोगों को अवगत कराते हुए उनका समाधान किया गया। विशेषज्ञ पैनल द्वारा निर्धारित मानकों व उद्यमियों से सम्बन्धित जानकारी हेतु बनाई गई वेबसाइट आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। पैनल द्वारा अवगत कराया गया कि डिफेन्स से सम्बन्धित उत्पात जो शासकीय एजेन्सियों द्वारा निर्मित किये जा रहे थे अब उद्यमियों के माध्यम से भी बनाया जा सकेगा जिससे अधिकाधिक रोजगार का सृजन हो सकेगा।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर आयुक्त के राम मोहन राव, जिलाधिकारी गौरव दयाल, विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक अंकित अग्रवाल सहित डिफेन्स, एचएएल, बीईएल आदि से सम्बन्धित अधिकारीगण व उद्यमियों में राजीव तिवारी, पूरन डाबर, प्रहलाद अग्रवाल, पंकज गुप्ता व अलीगढ़,मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद के उद्यमी भारी संख्या में उपस्थित थे।

Home / Agra / उत्तर प्रदेश बनेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का हब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो