scriptभागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर दतिया में गिरफ्तार, सर्व समाज में आक्रोश | devkinandan thakur arresting in datiya supporters angrey | Patrika News
आगरा

भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर दतिया में गिरफ्तार, सर्व समाज में आक्रोश

एससी एसटी एक्ट के विरोध कर रहे सर्व समाज ने बताया नैतिकता का पतन, जमकर हो रहा विरोध, आध्यात्मिक यात्रा के लिए जा रहे थे मध्य प्रदेश, वृंदावन वापस लौटे

आगराOct 29, 2018 / 10:18 am

अभिषेक सक्सेना

devaki nandan thakur

भगवाताचार्य देवकी नंदन ठाकुर दतिया में गिरफ्तार, सर्व समाज में आक्रोश

आगरा। एससी एसटी एक्ट का कड़ा विरोध करने के बाद कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर महाराज अब सरकार के निशाने पर हैं। मथुरा से मध्यप्रदेश के लिए आध्यात्मिक यात्रा के लिए निकले कथावाचक को दतिया में गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उनके भक्तों में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने देवकी नंदन ठाकुर को मां पीतम्बरा के दर्शन करने के दौरान गिरफ्तार किया और बाद में उन्हें छोड़ दिया। कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर दो दिन के आध्यात्मिक यात्रा के लिए मध्यप्रदेश जा रहे थे। लेकिन, मध्य प्रदेश पुलिस ने उन्हें धारा 144 लागू होने का हवाला देकर गिरफ्तार करने के बाद छोड़ दिया।
वृंदावन में दो दिन का प्रवास इसके बाद आगामी रणनीति
छंटीकरा स्थित आश्रम में ट्रस्ट की दो दिन की मीटिंग के बाद एससी एसटी एक्ट का विरोध करने वाले कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करने जाएंगे। अखंड भारत मिशन के तत्वावधान में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा देवकी नंदन ठाकुर द्वारा की गई है। उन्हें कहा है कि वे पार्टी बनाएंगे और उनके प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। आगरा में एससी एसटी एक्ट के विरोध में होने वाली महापंचायत के दौरान आगरा से देवकी नंदन ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके समर्थकों में रोष व्याप्त था। वहीं दतिया से जब उनकी गिरफ्तारी हुई तो अब अखंड भारत मिशन के समर्थक फिर से आक्रोशित हैं। आगरा में उनके भक्तों का कहना है कि सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। हरिओम बाबू का कहना है लोकतांत्रिक देश में सभी को अपनी बात कहने का हक है।
गिरफ्तारी पर बोले देवकी नंदन ठाकुर
देवकी नंदन ठाकुर महाराज का दतिया में गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे कह रहे हैं कि अब तो ये हो गया है कि हम लोग मातारानी के दर्शन भी नहीं कर सकते। ये बात बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हम माता रानी के दर्शन करने आए हैं। हम माता रानी को मनाने आए हैं। मां के दर्शन करने में भी व्यवधान होगा ये सोचा नहीं था।

Home / Agra / भागवताचार्य देवकी नंदन ठाकुर दतिया में गिरफ्तार, सर्व समाज में आक्रोश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो