scriptBIG NEWS आगरा उत्तर के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी, जानिए कब होगा मतदान | Election Commission Schedule for bye elections 89 Agra North Constitue | Patrika News
आगरा

BIG NEWS आगरा उत्तर के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी, जानिए कब होगा मतदान

भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगन प्रसाद गर्ग के देहांत के बाद आगरा उत्तर पर उप चुनाव होना है।

आगराApr 19, 2019 / 09:08 pm

अमित शर्मा

आगरा। आगरा उत्तर विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी हो गया है। इस सीट पर उप चुनाव होना है। यहां भारतीय जनता पार्टी के विधायक जगन प्रसाद गर्ग के देहांत के बाद उप चुनाव होना है। चुनाव आयोग ने उप चुनाव के संबध में महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा कर दी है।
ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक 89-आगरा, उत्तर प्रदेश विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना दिनांक 22 अप्रैल, 2019 (सोमवार), नामांकन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2019 (सोमवार), नामांकन पत्रों की जांच 30 अप्रैल, 2019 (मंगलवार), नाम वापसी की अंतिम तिथि 02 मई, 2019 (बृहस्पतिवार), मतदान 19 मई, 2019 (रविवार) तथा मतगणना 23 मई, 2019 (वृहस्पतिवार) को की जायेगी।
बढ़ सकता है मतदान प्रतिशत

बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक मतदान रविवार को होगा। रविवार होने की वजह से इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। उत्तर विधानसभा भाजपा का गढ़ मानी जाती है। बता दें कि लोकसभा चुनाव मतदान के दौरान आगरा उत्तर पर 56.20 प्रतिशत मतदजान हुआ है।

Home / Agra / BIG NEWS आगरा उत्तर के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी, जानिए कब होगा मतदान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो