बेरोजगार महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कर मुम्बई में लोगों को मानवता की बड़ी मिसाल प्रस्तुत की है। आगरा से उनका निकट का लगाव रहा है। आगरा के लोगों की मुम्बई में बड़ी से बड़ी परेशानियां पलक झपकते हुए दूर करा दीं। लीडर्स आगरा के माध्यम से कैंसर के कई मरीजों का इलाज के दौरान मुम्बई में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करा कर आगरा वासियों को प्रभावित किया है। पूर्व में लीडर आगरा और अब सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा के महामंत्री, पूर्व पार्षद सुनील जैन बताते हैं कि 1914 में संस्था ने आनन फानन में आगरा आये प्रदीप शर्मा को “प्राइड ऑफ आगरा”के सम्मान से प्रथम बार उनके घर जाकर अभिनंदित किया था। उनको देश के प्रमुख जैन संत पूज्य पुलक सागर जी महाराज के चित्र वाला स्मृति चिन्ह भेंट कर यही कामना की थी कि दुख सुख की घड़ी में देश के जाँबाज इस अधिकारी के साथ गुरुदेव का आशीर्वाद हमेशा साथ रहे।
लीडर्स आगरा परिवार को फक्र इस बात का है आगरा के सैकड़ों लोगों के चहेते प्रदीप शर्मा महाराष्ट्र की राजनीति में कोहिनूर हीरे के रूप में बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। सुनील जैन ने बताया कि आगरा के प्रमुख चिकित्सक डॉ. अरविंद जैन को हमेशा उन्होंने प्रोत्साहन दिया है।
प्रदीप शर्मा का जन्म आगरा के खंदौली में हुआ, बाद में आगरा के लताकुंज में उनका स्थाई निवास बना जहां आज भी उनका मकान है। माता का नाम बहौरी देवी और पिता का नाम स्वर्गीय आरपी शर्मा है। पिता पहले ग्वालियर में रेलवे में टीटी थे, बाद में उन्होंने धूलिया (महाराष्ट्र) में अध्यापक तौर पर नौकरी जॉइन की। प्रदीप शर्मा की शुरुआती शिक्षा (कक्षा छह तक) मथुरा में मामा प्रभूदयाल भारद्वाज के यहां हुूई। पिता के धूलिया में सैटिल होने के बाद प्रदीप शर्मा ने बाकी की पढ़ाई वहीं की। प्रदीप शर्मा की दो बेटिया हैं एक आईएस की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी बेटी स्विटरलैंड से एमबीए करने के बाद अपना बिजनिस संभालती है।