scriptपुलिस के निशाने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष | ex jila panchayat adhyaksh on police target | Patrika News
आगरा

पुलिस के निशाने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस

आगराJan 26, 2018 / 11:24 am

अभिषेक सक्सेना

akhilesh yadav, samajwadi party, jila panchayat adhyaksh, ex jila panchayat adhyaksh vijay pratap singh yadav, firozabad police, election, up election 2017, loksabha election 2018, samajwadi party ex jila panchayat adhyaksh
आगरा। सत्ता परिवर्तित हुई, तो पुराने मुकदमों की धूल हटना भी शुरू हो गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक शिकोहाबाद के पुत्र विजय प्रताप सिंह यादव उर्फ छोटू यादव के खिलाफ एक पुराने मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इस मामले में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर विजय प्रताप सिंह को पकड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन, पूर्व जिपंअ का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है।
आगरा के ठिकानों पर छापेमारी
फिरोजाबाद पुलिस फिरोजाबाद में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। आगरा में भी फिरोजाबाद पुलिस ने कई स्थानों पर विजय प्रताप सिंह की तलाश के लिए पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। सपा नेताओं के घर पड़ी पुलिस की दबिश से खलबली मची हुई है। बता दें कि समाजवादी पार्टी के सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के बेटे के खिलाफ चुनाव के दौरान कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिला पंचायत के चुनाव में मारपीट हुई थी, जिसमें पिता पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पिता पुत्र हाजिर नहीं हुए थे। कोर्ट ने इन दिनों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया और पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: भाजपा के कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष, योगी सरकार का किया बखान

अखिलेश ने सौंपी थी छोटू को कमान
भारतीय जनता पार्टी ने अविश्वास प्रस्ताव लाकर निर्वतमान जिला पंचायत अध्यक्ष को अपदस्थ कर दिया। बता दें कि अखिलेश यादव जब सूबे के मुखिया थे। तब विजय प्रताप सिंह यादव को फिरोजाबाद के जिला पंचायत अध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। दो साल के कार्यकाल में विजय प्रताप सिंह यादव पर कई आरोप भाजपा के समर्थकों ने लगाए। वहीं पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव ने भी विजय प्रताप के खिलाफ मोर्चा खोला था। अब विजय प्रताप सिंह यादव के खिलाफ पुलिस वारंट लेकर घूम रही है।

Home / Agra / पुलिस के निशाने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो