आगरा

फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने की आत्महत्या

गुरुवार सुबह खंभे पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला।

आगराJan 30, 2020 / 05:45 pm

suchita mishra

farmer

आगरा। जनपद के थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हिंगोटखेड़ा में आवारा पशुओं से खेत की रखवाली करने गए किसान का शव गुरुवार सुबह खंभे पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें

जामिया में फायरिंग से पहले युवक ने फेसबुक पर किया था ‘चंदन गुप्ता’ का जिक्र



जानकारी के मुताबिक थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव हिंगोटखेड़ा निवासी 40 वर्षीय किसान राकेश पुत्र उदयराज उम्र 40 वर्ष गांव के ही पूर्व प्रधान गंगादयाल के खेत बटाई पर लेकर खेती कर रहा था। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम को किसान आवारा पशुओं से खेत की रखवाली करने के लिए गया था। सुबह गुरुवार को खेत पर पड़ी झोपड़ी के खंभे पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों और परिजनों का मानना है कि किसान बटाई पर खेती कर रहा था, जिसे आवारा पशुओं के झुंड ने पूरी तरह उजाड़ दिया था। इसके अलावा किसान कर्ज में डूबा होने के कारण परेशान था। गुरुवार सुबह जब वो रोज की तरह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। खेत पर जाकर देखा तो किसान का शव मिला। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Hindi News / Agra / फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने की आत्महत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.