scriptतूफान ने बर्बाद किए ये किसान, किसान नेताओं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की ये बड़ी मांग | Farmers leaders demand from Chief Minister Yogi Adityanath | Patrika News
आगरा

तूफान ने बर्बाद किए ये किसान, किसान नेताओं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की ये बड़ी मांग

किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार को ज्ञापन दिया।

आगराApr 16, 2018 / 06:17 pm

धीरेंद्र यादव

Farmers leaders
आगरा। 11 अप्रैल को आए चक्रवाती तूफान से प्रभावित किसानों ने मुआवजे, फसल बीमा देने एवं विद्युत बिल माफ किये जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर हंगामा किया। किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार को ज्ञापन दिया।
ये है मामला
11 अप्रैल को आई वर्षा ओलावृष्टि के साथ चक्रवाती तूफान से बर्बाद हुऐ किसानों ने भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चाहर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर मुआवजे फसल बीमा दिये जाने एवं विद्युत बिल माफ किए जाने तथा लेखपालों द्वारा सभी किसानों की क्षति आंकलन मौके पर जाकर करने की मांग को लेकर हंगामा किया और मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार त्रिगुणायत को ज्ञापन दिया।

ये बोले किसान नेता
किसान संघ जिलाध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने कहा कि चक्रवाती तूफान से किसानों की गेंहू , सब्जियों की फसल पुरी तरह नष्ट हो गयी है। 80 से 90 फीसद तक नुकसान हुआ है। जो बचेगा वो भी खाने लायक नहीं होगा, इसके अलावा सैकडों किसानों के घर गिर गए, जिसमें दबकर 20 ,25 किसानों की मौत हो गई। श्रीचाहर ने कहा की चक्रवाती तूफान किसानों का काल बनकर आया था। किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया। किसान भुखमरी के दरवाजे पर आ गया है। यही नहीं किसानों के घर के एवं शादी के खर्चे कैसे चलेंगे। अपना और परिवार का पेट भरना मुश्किल हो गया है। किसान खून के आंसू रो रहा है, जबकि प्रशासन ने क्षति आंकलन भी ठिक से नहीं किया है।
लेखपाल कर रहे मनमानी
उन्होंने कहा की लेखपालों द्वारा सभी किसानों का नुकसान नहीं देखा गया है। एक दो किसान का देख कर खाना पूर्ति की गयी है। किसान चिंतित हैं कि अगर लेखपाल ने नुकसान की रिर्पोट नहीं भेजी तो मुआवजा नहीं मिलेगा। श्रीचाहर ने कहा की गर्मी के मौसम में छः दिन से ध्वस्त विद्युत व्यवस्था सुचारू नहीं हुई है। किसानों में पेयजल के लिये हाहाकार मचा हुआ है।
ये रखी मांगे
विद्युत व्यवस्था शीघ्र शुरू करायी जाये। लेखपालों द्वारा सही और सभी किसानों के खेत पर जाकर नुकसान का आंकलन किया जाये, जज्द से जल्द मुआवजा एवं फसल बीमा दिया जाये और सभी प्रभावित किसानों का एक वर्ष का विद्युत बिल माफ किया जाये। क्षति आंकलन में दिखाये गये नुकसान से किसानों का नुकसान बहुत ज्यादा है। श्रीचाहर ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों को मुआवजे से वंचित किया गया, तो किसान संघ सड़क पर आकर किसानों के लिये संघर्ष करेगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मोहन सिंह चाहर के अलावा महेन्द्र सिंह प्रधान, शिशुपाल चौधरी, ओपी वर्मा, सुखवीर प्रधान, अंगद सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुभाष चौधरी, सुरेश चंद शर्मा, श्यामवीर चाहर, बबलू चाहर, रवि चौधरी, उमेश कुमार, मनोज उपाध्याय, पुष्पेन्द्र सिंह, बृजपाल सिंह, गोपी चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Home / Agra / तूफान ने बर्बाद किए ये किसान, किसान नेताओं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की ये बड़ी मांग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो