scriptठंड से कांपा उत्तर प्रदेश, अगले 48 घंटे सर्द हवाओं के बाद कोहरा ढाएगा सितम, इन जिलों में बढ़ेगी सर्दी | Fog will wreak havoc after cold winds in the next 48 hours in up | Patrika News
आगरा

ठंड से कांपा उत्तर प्रदेश, अगले 48 घंटे सर्द हवाओं के बाद कोहरा ढाएगा सितम, इन जिलों में बढ़ेगी सर्दी

IMD Weather Forecast: पूरे प्रदेश में सर्द हवाओं का सितम शुरू हो गया है। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, 20 दिसंबर से लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा गिरेगा। इससे ना सिर्फ ठिठुरन बढ़ेगी बल्कि कोहरा भी कहर ढाएगा।

आगराDec 19, 2023 / 04:32 pm

Prateek Pandey

rajasthan-weather : गलन वाली सर्दी का बढ़ेगा जोर

rajasthan-weather : गलन वाली सर्दी का बढ़ेगा जोर

लखनऊ मौसम केंद्र ने यूपी में मंगलवार से ठंड और ज्यादा बढ़ जाने की संभावना जताई है। लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा गिरेगा जिससे अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बड़े बदलाव की संभावना
लखनऊ मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट होगी। साथ ही साथ गलन बढ़ने के साथ ही कोहरा बढ़ने का भी पूर्वानुमान जताया गया है।
बरेली सबसे ठंडा
मोहम्मद दानिश ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान बरेली सबसे ठंडा जिला रहा। बरेली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वहीं गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले 48 घंटे तक तापमान में कुछ ख़ास परिवर्तन की उम्मीद नहीं जताई जा रही है।
बहराइच का तापमान सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है। इसके बाद झांसी में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस होने की उम्मीद है।

Hindi News/ Agra / ठंड से कांपा उत्तर प्रदेश, अगले 48 घंटे सर्द हवाओं के बाद कोहरा ढाएगा सितम, इन जिलों में बढ़ेगी सर्दी

ट्रेंडिंग वीडियो