scriptपूर्व राजदूत ने कहा- पाकिस्तान से अशोक स्तंभ को वापस लाना है | Former Kyrgyzstan ambassador says threat from China and Pakistan | Patrika News
आगरा

पूर्व राजदूत ने कहा- पाकिस्तान से अशोक स्तंभ को वापस लाना है

-भारत को दुनिया से जोड़ने के लिए तीन चीजें महत्वपूर्ण-चीन ने हिमालय और तिब्बत का राजनीतिकरण कर दिया है

आगराSep 29, 2019 / 07:00 pm

धीरेंद्र यादव

e7.jpg
आगरा। किर्गिस्तान के पूर्व राजदूत और लद्दाख इंटरनेशनल सेंटर के अध्यक्ष पी स्टोबदन ने भारत को चीन से आने वाले खतरे से सावधान किया है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया से जोड़ने के लिए तीन चीजें महत्वपूर्ण हैं। इन्हें अपनाना होगा। उन्होंने हिमालय को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने पाकिस्तान से अशोक स्तंभ को वापस लाने की भी बात कही।
ये भी पढ़ें – इन्द्रेश कुमार ने पाकिस्तान के बारे में बताई ये सनसनीखेज बात

एक दूसरे पर निर्भरता
हिमालय-हिन्द महासागर राष्ट्र समूह के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्होंने कहा कि जो बादल हिन्द महासागर में बनता है, वह हिमालय में जाकर उतरता है और भारत को जीवन देता है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि एकदूसरे पर निर्भरता किस तरह से है। तिब्बत का सारा पानी भारत में नहीं आता है। वहां का पानी साउथ ईस्ट एशिया में जाता है। जावा, सुमात्रा, बाली, चीन कहीं भी जाएं, नाम संस्कृत से जुड़ा हुआ है। इससे पता चलता है कि भारत कितना जुड़ा हुआ है। साउथ ईस्ट एशिया स्वर्ण भूमि है। खोतान रत्न भूमि है, जहां राजा अशोक का पुत्र राज करता था।
ये भी पढ़ें – हिन्द महासागर के आसपास बसे भारत समेत 54 देश मिलकर दुनिया में लाएंगे खुशहाली

गिलगिट में था अशोक स्तंभ
कश्मीर के गिलगिट कस्बा के बीच में अशोक स्तंभ है, जिसे पाकिस्तानियों ने लाहौर के म्यूजियम में डाल दिया है। हमें वह लेना है किसी भी ढंग से। कश्मीर के राजाओं के चीन के साथ सीधा संपर्क था। बुद्धा, धर्मा, संघा ये तीन महत्वपूर्ण चीज हैं, जो आज हमारे पास नहीं हैं। पूरे विश्व को भारत से जोड़ने के लिए सिर्फ ट्रेवल एजेंट है। जहां तक सुरक्षा की बात है तो वह अपने भाई से भी करनी पड़ती है। चीन में भी संस्कृत बोली जाती है। लाहौर में लव और कुश की जमीन है। जिसके पास अधिक ताकत है, वह खतरा बन सकता है।
ये भी पढ़ें – भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए यहां हो रहा 54 देशों का दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, देखें वीडियो

हिमालय को अन्य रूप में देखें
उन्होंने कहा कि हिमालय को अब और रूप में देखने की जरूरत है, हमने उसे केवल भगवान के रूप में देखा है। चीन हिमालय का राजनीतिकरण कर रहा है। हिमालय में सबकुछ शांत नहीं है। बुद्धिज्म को भी राजनीतिकरण कर रहा है। हम तिब्बत को भारतीय नहीं बना पाए लेकिन चीनियों ने हिमालय को तिब्बत बना दिया है। संचालन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने किया।

Home / Agra / पूर्व राजदूत ने कहा- पाकिस्तान से अशोक स्तंभ को वापस लाना है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो