scriptजो श्मशान कब्रिस्तान की बात करते हैं, वे कभी विकास की बात नहीं कर सकते | former samajwadi party minister nitin agarwal statement on pm | Patrika News
आगरा

जो श्मशान कब्रिस्तान की बात करते हैं, वे कभी विकास की बात नहीं कर सकते

नितिन अग्रवाल ने साधा प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा करीबी उद्योगपतियों का काला पैसा सफेद करने के लिए नोटबंदी की गई

आगराOct 12, 2017 / 05:53 pm

अभिषेक सक्सेना

samajwadi party

former samajwadi party minister nitin agarwal

आगरा। भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों की वजह से छोटा व्यापारी नोटवन्दी और जीएसटी के बाद अपना व्यापार बन्द करने की कगार पर है। व्यापारी जीएसटी की वजह से आत्महत्या करने पर उतारू है। प्रधानमंत्री ने सरकार में अपने करीबी उद्योगपतियों का काला पैसा सफेद कराने की वजह से ये नोटवन्दी का फैसला लिया गया। गुरुवार को आगरा आए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन व समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने व्यापारियों को लखनऊ में होने वाले सम्मेलन के लिए आगरा के सपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटीं।
व्यापारियों का सम्मेलन 12 नवंबर को
गुरुवार को आगरा में आए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन व समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने व्यापार संगठन के मंडल के पदाधिकारियों की वाटर चौराहे स्थित अतिथि वन पर बैठक की। उन्होंने 12 नवम्बर को समाजवादी पार्टी कार्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ पर होने वाले विशाल व्यापारी सम्मेलन के बारे में संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटीं। प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित एक विशाल व्यापारी सम्मेलन लखनऊ में 12 नवंबर को दिन रविवार सुबह 10:00 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय विक्रमादित्य मार्ग पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि अखिलेश यादव , मुख्य वक्ता प्रोफेसर रामगोपाल यादव, अध्यक्षता नरेश अग्रवाल, अति विशिष्ट अतिथि डिंपल यादव, विशिष्ट अतिथि संजय सेठ और सुरेंद्र नागर जी रहेंगे।
सरकार पर बोला हमला
इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन व समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी में जीएसटी का विरोध उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी ने किया। इस भारतीय जनता पार्टी सरकार मे अगर किसी का उत्पीड़न हो रहा है तो वो व्यापारी है, जिन्होंने ये सरकार बनाई। नगर निगम पालिका के चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को समर्थन देगी वह जान चुकी है। कथनी-करनी में क्या फर्क है, जो श्मशान कब्रिस्तान की बात करते हैं वह कभी विकास की बात नहीं कर सकते।
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र अग्रवाल, प्रदेश महासचिव ब्रजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, महानगर अध्यक्ष नरेश गर्ग, राजीव लवनिया, आनंद अग्रवल मंच पर मौजूद रहे। वहीं बैठक में इंदु जैन, मोहित सबरवाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, मनोज राठौर, रिंकू चंदेल, शरद गर्ग आदि उपस्थित थे।

Home / Agra / जो श्मशान कब्रिस्तान की बात करते हैं, वे कभी विकास की बात नहीं कर सकते

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो