scriptमहुअर पुल पर अंसतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरे, चार की मौत | Four Killed in Road Accident on Mahuar Bridge | Patrika News
आगरा

महुअर पुल पर अंसतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरे, चार की मौत

दुघर्टनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना देने के बाद भी पुलिस करीब एक घंटे देरी से घटनास्थल पर पहुंची।

आगराJun 10, 2019 / 06:24 pm

अमित शर्मा

Accident

महुअर पुल पर अंसतुलित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरे, चार की मौत

आगरा। आगरा जयपुर हाईवे महुअर पुल के पास सोमवार दोपहर को गमी से लौट रहे ट्रैक्टर ट्रॉली अंसतुलित होकर खाई में गिर गए। आधा दर्जन लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे में घायल लोग खाई में से निकल कर हाईवे पर आ गए। दुघर्टनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना देने के बाद भी पुलिस करीब एक घंटे देरी से घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई अन्य दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
Accident
ये है घटना
थाना फतेहपुर सीकरी के गांव जाजऊ निवासी करीब 30 लोग थाना जगदीशपुरा के कस्बा बिचपुरी में सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से गमी में गए थे। दोपहर पौने दो बजे वह वापस घर लौट रहे थे। तभी आगरा जयपुर हाईवे पर मलपुरा क्षेत्र के महुअर पुल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर खाई में गिर गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आधा दर्जन लोग ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे में घायल हुए करीब 25 लोग खाई से निकलकर बाहर हाईवे पर आ गए।
Accident
एक घंटे देरी से पहुंची पुलिस
हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई। वे राहत बचाव कार्य में लग गए। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहनों का आवागमन रूक गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस घटनास्थल पर करीब एक घंटे देरी से पहुंची। जिसके कारण हादसे में घायल लोग मदद के लिए हाईवे पर लोगों से पुकार करते दिखे। पौने तीन बजे थानाध्यक्ष मलपुरा विजय कुमार इंस्पेक्टर अछनेरा शेर सिंह थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
इलाज के लिए भेजे घायल

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए आगरा भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके क्रेन बुलाई। क्रेन भी आधा घंटे देरी से घटनास्थल पर पहुंची। क्रेन ने ट्रॉली को सीधा करके ट्रैक्टर समेत उसे खाई से बाहर निकाला। इसके बाद ट्रॉली के नीचे दबे तीन महिलाएं तथा एक ग्रामीण को बाहार निकाला। ट्रॉली के नीचे दबने की वजह से माया पत्नी राजवीर 55 वर्ष, कमलेश पत्नी पूरन सिंह 50 वर्ष, राजवीरी पत्नी दीवान सिंह 52 वर्ष, कमलेश पत्नी जयपाल 50 वर्ष की मौत हो गई, बाकी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एस एन अस्पताल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाया। इस दौरान दो घंटे तक आगरा जयपुर हाईवे पर जाम लगा रहा। जिसमें राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एक घंटे तक ट्रॉली के नीचे दबे रहे घायल

वहीं दुघर्टनास्थल पर आए परिवारीजनों ने कहा कि अगर पुलिस सही समय पर मौके पर पहुंच जाती, तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता। पुलिस के देरी से पहुंचने के कारण ही एक घंटे बाद आधा दर्जन् लोग ट्रॉली के नीचे से निकाले गए। वे मदद की पुकार करते रहे। लेकिन ट्रॉली के नीचे दबे होने के कारण कोई मदद नहीं कर सका। इससे उनकी तड़प तड़प कर मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो