15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 लाख की डकैती के खुलासे के लिए चार टीम हुई गठित

भदरोली में व्यवसायी के घर तीन दिन पूर्व हुई 50 लाख की डकैती के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 10, 2018

पुलिस

पुलिस

आगरा। पिनाहट के कस्बा भदरोली में व्यवसायी के घर तीन दिन पूर्व हुई 50 लाख की डकैती के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। एसपी पूर्वी नित्यानंद ने इस मामले में पुलिस की चार टीमों को लगाया है। एसपी पूर्वी का कहना है जल्द ही पुलिस मामले का खुलास करेगी।

ये भी पढ़ें - चोर घुसे जिस घर में, वो घर था दरोगा का, जानिए फिर क्या हुआ...

ये था मामला
थाना पिनाहट के कस्बा भदरोली मे शुक्रवार रात व्यवसायी शिवदत्त गुप्ता के घर पर डकैतों द्वारा व्यवसायी को बंधक बनाकर डकैती डाली गयी थी, जिसमे साढ़े बीस लाख रुपये नगद सहित करीब 700 ग्राम सोना भी चला गया है। व्यापारियों में इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।

ये भी पढ़ें - यूपी के इस पुलिस अधिकारी की स्कूल छात्राएं हुईं जबरदस्त फैन, जानिए क्या है कारण

वारदात में किसी करीबी पर शक
पुलिस की मानें तो इस वारदात में किसी करीबी का ही हाथ है। इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है। क्योंकि डकैती की वारदात के दौरान डकैतों को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी। रकम कहां रखी है, कौन से कमरे में है, डकैतों ने इस बात की जानकारी परिवारीजनों से नहीं ली। डकैतों ने इस तरह वारदात को अंजाम दिया, जैसे कि इस घर से पूरी तरह परिचत हों। वहीं डकैतों ने निकलते समय खुद पानी पिया व व्यापारी को भी पानी पिलाया। व्यापारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

ये भी पढ़ें - Breaking: मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद, मैनपुरी में पुलिस के सामने गोलियों से युवक को भूना, मौत

ये भी पढ़ें - देश में अमन चैन और राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच 12 जुलाई को करने जा रहा है बड़ा आयोजन

ये भी पढ़ें - गर्मी के प्रकोप से स्कूल में बेहोश हो गए बच्चे