scriptप्रेमी की शादी तय होने से खफा प्रेमिका ने तेजाब डाल कर दी प्रेमी की हत्या | Girlfriend killed by putting acid on boyfriend in Agra | Patrika News
आगरा

प्रेमी की शादी तय होने से खफा प्रेमिका ने तेजाब डाल कर दी प्रेमी की हत्या

— आगरा में हुई सनसनीखेज वारदात, आरोपी प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में।

आगराMar 26, 2021 / 11:43 am

arun rawat

tejab

प्रेमी पर तेजाब डालकर मारने वाली आरोपी प्रेमिका और मृतक युवक का फाइल फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। लव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद प्रेमी की दूसरी जगह शादी होने की जानकारी होने पर प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर तेजाब से झुलसा दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की आरोपी प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें—

आश्रम पर बैठे महंत पर युवक ने किया चाकू से हमला, युवती के साथ स्कूटी पर बैठकर हुआ फरार

यह हुई थी घटना
थाना हरीपर्वत क्षेत्र के शास्त्री नगर में गुरुवार को एक युवती ने अपने प्रेमी पर तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान अस्पताल में प्रेमी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र राजपूत की 28 अप्रैल को शादी होने वाली थी। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थीं। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था। देवेंद्र की लाश घर के दरवाजे पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बहनों का बुरा हाल हो गया। मां कुसुमा बेहोश हो गईं। परिवार के अलावा मोहल्ले के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। देवेंद्र के पिता खेती करते हैं। उसका रिश्ता कासगंज की युवती से तय हुआ था। कार्ड भी बंटने शुरू हो गए थे।
यह भी पढ़ें—

हाईवे पर एक के बाद एक कर टकराए पांच वाहन, चार घायल

पति—पत्नी के रूप में रहते थे दोनों
मकान मालिक सुरेश चंद ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सोनम पहले शास्त्री नगर में ही दूसरे मकान में किराये पर रहती थी। इस कारण वो उसे जानते थे। पांच महीने से उनके मकान में किराये पर रहने लगी थी। उसे मकान की पहली मंजिल का कमरा दिया था। मकान मालिक भूतल पर रहते हैं। उसने बताया था कि देवेंद्र उसका पति है। बाहर काम करता था। वह महीने में दस दिन बाद आता था। एक या दो दिन रुककर जाता था। इससे ज्यादा कुछ नहीं बताया। इस कारण ही उन्हें कभी शक नहीं हुआ। बुधवार रात को देवेंद्र को आते हुए देखा था। सोनम के कमरे में गया था। इसके बाद वहीं रुक गया। सुबह उसके चीखने पर मकान मालिक की पत्नी पहुंची थी। दोनों झुलसे हुए थे। देवेंद्र की ज्यादा हालत खराब थी। इस घटना के पीछे क्या कारण है। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि सोनम और देवेंद्र पति-पत्नी के रूप में रहते थे। सोनम का पति गुजरात में काम करता है। वह उसके साथ नहीं रहती है। देवेंद्र का रिश्ता दूसरी जगह तय होने सोनम नाराज थी। इसी पर विवाद हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो