scriptगुरु नानक देव का प्रकाश पर्वः वाहे गुरु की सदा से गूंजा ये शहर, देखें तस्वीरें | Guru nanak dev birth day anniversary nagar kirtan in agra latest news | Patrika News
आगरा

गुरु नानक देव का प्रकाश पर्वः वाहे गुरु की सदा से गूंजा ये शहर, देखें तस्वीरें

सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव का 550 प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया ज रहा है।

आगराNov 10, 2019 / 05:43 pm

धीरेंद्र यादव

img-20191110-wa0215.jpg
आगरा। सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव का 550 प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया ज रहा है। इसी कड़ी में समर्पित प्रभातफेरी नगर कीर्तन के रूप में 23 नंबर कोठी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आवास के बराबर) से गुरुद्वारा कलगीधर सदर बाजार तक निकाली गई। पूरे मार्ग में वाहेगुरु वाहेगुरु नाम की स्वर लहरियां वातावरण में गुंजायमान होती रही। प्रभातफेरी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया एवं पंच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई।
ये भी पढ़ें – Ayodhya Verdict राम मंदिर पर फैसले से इन तीन संतों का सपना साकार हुआ

img-20191110-wa0126.jpg
धार्मिक हुआ वातावरण
गुरुद्वारा गुरु का ताल का सबसे बड़ा जत्था संत बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई गुरबाणी का गायन करता चल रहा था। केसरिया चुन्नी एवम् पगड़ी में महिलाएं एवं पुरुष सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। इस जत्थे में मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह, महंत हरपाल सिंह, टीटू सिंह, हरबंस सिंह, सुशील सिंह शामिल थे। ‘घर घर बाबा गविये बजन ताल मृदंग रबाब..’ सतनाम श्री वाहेगुरु का जाप करते हुए चल रहे। प्रातः वेला में गुरबाणी के गायन से वातावरण धार्मिक हो रहा था।
ये भी पढ़ें – न किसी जीव जंतु की मौत, न पेड़ों की बर्बादी, इसके बाद भी मिलेगा आपको लेदर

img-20191110-wa0478.jpg
पुष्प वर्षा कर स्वागत
बालूगंज गुरुद्वारे पर प्रधान मनमोहन सिंह एवम् मिट्ठू समूह ने इलाका संगत के साथ फूल की बारिश करके स्वागत किया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे गुरु पंथ के दास के बच्चे विशेष कर बच्चियां एवम् महिलाएं अपने गुरु के आगे झाड़ू लगाते हुए छिड़काव करते हुए चल रही थी।
ये भी पढ़ें – बसपा से निष्कासित ये नेता उठाने जा रहे बड़ा कदम, अब मायावती को भी सोचना होगा दोबारा

img-20191110-wa0502.jpg
पालकी में ग्रंथी कुलविंदर सिंह
गुरुद्वारा काछीपुरा का जत्था अमोलक सिंह की अगवाई में, गुरुद्वारा मधु नगर का जत्था नरेंद्र सिंह लालिया, गुरुद्वारा मिट्ठा खुं का जत्था हरजोत सिंह की अगुवाई में, गुरुद्वारा शाहगंज का बॉबी आनंद की, लोहामंडी का दर्शन सिंह सलूजा, शहीद नगर का नरेंद्र सिंह सेठी, ईदगाह का प्रिंस की अगुवाई में, स्त्री सिंह सभा रानी सिंह की अगुवाई में, सिक्ख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन का परमजीत मक्कड़, अमृत वेला परिवार का गुरुमुख व्यानी, सदर गुरुद्वारे की संगत बबलू अर्शी की अगुवाई में वाहेगुरु का नाम जपाते हुए चल रहे थे। पालकी में ग्रंथी कुलविंदर सिंह बैठे थे। गुरु सिंह सभा माई थान के प्रधान कंवल दीप सिंह, पाली सेठी एवम् समन्वयक बंटी ग्रोवर, डॉ पंकज महेंद्रू, श्याम भोजवानी, लक्की सेतिया, गुरमीत सिंह सेठी, दलजीत सिंह सेतिया, रस पाल सिंह चल रहे थे।
ये भी पढ़ें – यहां पधारे थे गुरु नानक देव जी, बच्चे का अपने आध्यात्मिक ज्ञान से किया था उपचार, जानिये क्या है मान्यता

उल्लेखनीय उपस्थित
सदर गुरुद्वारा पहुंच कर कमेटी ने सभी सहयोगियों को सरोपा देकर सम्मानित किया। सदर गुरुद्वारे पर प्रधान रमन साहनी, बंटी ओबराय, रविन्द्र पाल सिंह टिम्मा, राजू सलूजा, सुरजीत छाबड़ा, मनीष साहनी, गोल्डी सोबती, अमरजीत सिंह, बाबा शेरी, सुरेन्द्र सिंह सलूजा की उपस्थिति उल्लेखीय रही।

Home / Agra / गुरु नानक देव का प्रकाश पर्वः वाहे गुरु की सदा से गूंजा ये शहर, देखें तस्वीरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो