scriptकरवाचौथ पर प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, तभी घर पर आ गया पति और फिर… | Husband caught wife with lover in objectionable position on Karwachaut | Patrika News
आगरा

करवाचौथ पर प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, तभी घर पर आ गया पति और फिर…

पति जब घर आया तो कमरे में पत्नी अपने प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी।

आगराOct 18, 2019 / 07:01 pm

अमित शर्मा

करवाचौथ पर प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, तभी घर पर आ गया पति और फिर...

करवाचौथ पर प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, तभी घर पर आ गया पति और फिर…

आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम को करवाचौथ के दिन मजदूर काम करके घर पर लौटा। कमरे में पत्नी अपने प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी। यह देख उसके होश उड़ गए। पति ने इसका विरोध किया। जिस पर प्रेमी ने पति को धुन दिया। वह उसे कमरे में बंद करके भाग गया। पति ने मामले में तहरीर दी है।
यह भी पढ़ें

अफसरों के सामने बेबस भाजपाई, जिलाध्यक्ष ने पीसी कर दी चेतावनी

ये है मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सुरेश (काल्पनिक नाम) मजदूर है। वह गुरुवार शाम 7 बजे काम करके घर पर वापस आया था। लेकिन घर का नजारा देख उसके होश उड़ गए। कमरे में उसकी पत्नी प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सुरेश ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद प्रेमी ने पति के साथ मारपीट कर दी। उसने सुरेश को कमरे में बंद कर दिया। वह सुरेश की जेब से 7000 हजार रुपए नकद व मोबाइल लेकर भाग गया।
यह भी पढ़ें

उपचुनाव: यहां भवानी की ‘व्यूह रचना’ में फंसा विपक्ष, लड़ाई से पहले ही धराशायी

पति ने दी तहरीर
इसके बाद सुरेश ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर घर में पड़ोसी आ गए। उन्होंने सुरेश को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद वह मलपुरा थाने पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि मामले में पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इनपुट: देवेश शर्मा

Home / Agra / करवाचौथ पर प्रेमी के साथ हमबिस्तर थी पत्नी, तभी घर पर आ गया पति और फिर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो