बंटी ठाकुर ने कहा कि पश्चिमबंगाल में 10 लोगों को गिरफ्तार, सिर्फ इसलिये किया गया क्यों कि उन्होंने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाया था। अब वह पूरे हिन्दू समाज के लोगों को गिरफ्तार करें। ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने से नाराज से ममता बनर्जी ने कार्रवाई की बात की थी। जिसके बाद पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जय श्रीराम के नारे लगाने वालों को जेल भेजने एवं उन्हें मारने की ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जो अत्यंत शर्मनाक हैं।
महात्मा गांधी जी का भारत में रामराज की स्थापना करने का सपना था। आखरी सांस लेते समय भी उन्होंने हे राम कहा था अगर जय श्रीराम के नारे से ममता बनर्जी को परेशानी है, तो यकीनन वह देश के महापुरुष महात्मा गांधी के खिलाफ हैं।
चिट्ठी लिखने में अनूप वर्मा, अवनीश शर्मा, शुभम सोनी, योगेश निगम, रिंकू चौधरी, छोटू पंडित, आकाश शर्मा, प्रिंस, छत्रपाल सिंह, टिंकू झा, उपेंद्र शर्मा आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।