scriptबंधेज और लहरिया साड़ी में सिर पर कलश रखकर निकलीं 251 महिलाएं, राम नाम के गुणगान की यात्रा | kalash yatra by 251 Women, jaipur | Patrika News
जयपुर

बंधेज और लहरिया साड़ी में सिर पर कलश रखकर निकलीं 251 महिलाएं, राम नाम के गुणगान की यात्रा

जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में हुआ आयोजन। कथा आगामी 15 मई तक चलेगी।

जयपुरMay 07, 2017 / 06:22 pm

vijay ram

jaipur

jaipur

बंधेज और लहरिया साड़ी में सर पर कलश रखकर भजनों की धुन पर राम नाम का गुणगान करती महिलाएं जब निकलीं तो लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मौका था श्री मालेश्वर महादेव मंदिर, जयसिंहपुरा खोर में रविवार से आयोजित भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव में सुबह 10 बजे निकाली कलश यात्रा का।

Read: जानवरों को सरकार चारा मुहैया कराए या न कराए, ये लोग मोबाइल प्याऊ से यूं करते हैं गला तर
इस कलश यात्रा में 251 महिलाओं ने भाग लिया। व्यास पीठ पर आचार्य कुटी श्रीधाम, वृन्दावन के रामप्रपन्नाचार्य महाराज ने दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक लोगों को भागवत के माध्यम से जीवन दर्शन का मार्ग प्रशस्त किया। आयोजक दामोदर सैनी ने बताया कि कलश यात्रा सुबह सात बजे सीताराम मंदिर से रवाना होकर कथा स्थल पर पहुंची। सैनी ने बताया कि कथा आगामी 15 मई तक चलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो