scriptफिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आ रहीं आगरा, नोट कीजिए तारीख | Karisma Kapoor in agra on 5 october in fashion workshop | Patrika News
आगरा

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आ रहीं आगरा, नोट कीजिए तारीख

डबल ट्री हिल्टन में देश के जाने माने डिजायनर वर्कशॉप में सिखाएंगे फैशन की नई विधासंकल्प, मुस्कान, गोविन्दम जैसी समाजसेवी संस्थाओं को समर्पित होगा फैशन ईवेन्ट

आगराSep 28, 2019 / 08:08 pm

अमित शर्मा

आगरा। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ताज नगरी की युवतियों को फैशन के नए रंगों से परिचय कराएंगी। वहीं देश के जाने माने डिजायनर सिलाई व पुराने कपड़ों की डेंटिंग पेंटिंग कर उन्हें उपयोग में लाने के तरीकों पर कार्यशाला में नई व रोचक जानकारियां प्रदान करेंगे । पांच अक्टूबर को होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में सूर्य नगर स्थित अमाया स्टोर द्वारा डिजायनर मेट गाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन अभिनेत्री करिश्मा कपूर करेंगी।
फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आ रहीं आगरा, नोट कीजिए तारीख
यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया शहीदों का श्राद्ध, भारत सरकार से की ये मांग

असहाय मरीजों के लिए समर्पित
यह जानकारी संजय प्लेस स्थित होटल पीएल पैलेस में आयोजित आमंत्रण पत्र के विमोचन कार्यक्रम के दौरान अमाया की निदेशक रचना अग्रवाल ने दी। बताया कि 5 अक्टूबर को होटल डबल ट्री हिल्टन में डिजायनर मेट गाला का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें देश के माने डिजायनर पंकज एंड निधि, रोहित गांधी-राहुल खन्ना, प्रेम मेहता, रवानी राका, अदिति गुप्ता, पिंक गोटा, प्रियंका पारीक अपने डिजायनर परिधानों व ज्वैलरी के साथ भाग लेंगे। ऋतु धवन ने बताया कि आगरा के ईवेन्ट में हर वर्ग के लोगों के लिए उत्सवी सीजन में एक छत के नीचे सभी सामान उपलब्ध होगा। उद्देश्य ताज नगरी के लोगों को उनके अपने शहर में नए फैशन के हर विधा से रू-बरू कराना है। बुजुर्गों व असहाय मरीजों की मदद करने वाली संस्था मुस्कान, गोविन्दम, उपनिषद जैसी संस्थाओं को समर्पित होगी यह डिजायनर गाला मीट।
यह भी पढ़ें

हिन्द महासागर के आसपास बसे भारत समेत 54 देश मिलकर दुनिया में लाएंगे खुशहाली



आगरा को फैशन से भी मिलेगी प्रसिद्धि
20 वर्षों से अमाया का संचालन कर रही रचना ने बताया कि ताज के कारण विश्व प्रसिद्ध होने के बाद भी फैशन के मामले में प्रसिद्ध मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से आनन्द प्रकाश, ऋतु प्रकाश, मल्लिका बंसल, सुरभी पाटनी, रोहिणी लाम्बा, शालिनी लूथरा, प्रीति बुद्धिराजा, प्रिया अरोरा, पूनम सचदेवा, पुष्पा पोपटानी, नीति जुनेजा, रुचि अग्रवाल, रिम्मी सेठिया, प्रिया अरोरा, कृतिका खन्ना आदि मौजू थे।

Home / Agra / फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर आ रहीं आगरा, नोट कीजिए तारीख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो