अमाया पावर्ड बाई रचना द्वारा होटल डबल ट्री बाई हिल्टन में डिजायनर मेट गाला का उद्घाटन सिने स्टॉर करिश्मा कपूर व अमाया की निदेशक रचना अग्रवाल ने श्रीगणपति की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रदर्शनी का अवलोकन कर उन्होंने ताज नगरी की महिलाओं की ऐसे बेहतरीन आयोजन के लिए सराहना की। कहा कि खुद पर विश्वास रखें। फैशन के मामले में आज बहुत विकल्प हैं। लेकिन उसी ड्रेस को चुने जो आपके व्यक्तित्तव को निखारे और आपकी खूबसूरती को बढ़ाए। डिजायनर मेट गाला में कलकत्ता, दिल्ली, मुम्बई सहित देश भर के बेहतरीन डिजायनरों (पेम मेहता, रवानी राका, पिंक गोटा आदि) ने भाग लिया। जिसमें ड्रेस मटीरियल के साथ ज्वैलरी, डेकोरेटिव आयटन सहित एक छत के नीचे उत्सवी सीजन में हर चीज उपलब्ध थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिला, रश्मि मगन, आनन्द प्रकाश, मल्लिका बंसल, सुरभी पाटनी, रोहिणी लाम्बा, प्रिया अरोरा, पूनम सचदेवा, पुष्पा पोपटानी आदि मुख्य रूप से मौजूद थीं।
करिश्मा कपूर ने पत्रकारों द्वारा किए सवाल के जवाब में कहा कि फिल्मों दोबारा जरूर नजर आउंगी। कब, इसके लिए थोड़ा इंतजार करिए। पहली बार ताजमहल आई करिश्मा कपूर ने फिल्म निर्देशन के सवाल पर कहा कि अबी कुछ प्लान तो नहीं, लेकिन मौका मिलेगा तो वस्य करेंगी।