आगरा

लीडर्स आगरा ने महिलाओं को Diwali Gift में दी ये चीज तो कहने लगीं धन्यवाद

-गरीब महिलाओं की आय का स्रोत बढ़ाने का प्रयास चल रहा
-जैन मुनि विहर्ष सागर महाराज की उपस्थित में किया वितरण
-रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर ने भी किया उत्साहवर्धन

आगराOct 21, 2019 / 02:58 pm

Bhanu Pratap

Sunil jain

आगरा। दीवाली गिफ्ट के रूप में लीडर्स आगरा के उड़ान प्रोजेक्ट के तहत चार महिलाओं को सिलाई मशीन मिली तो उनको भरोसा हो गया कि उनके परिवार के दैनिक जीवन मे कुछ आर्थिक सुधार होगा। अब सिलाई मशीन होने से लोगों के सूट और अन्य कपड़े सिल भी सकेंगी। मरम्मत के छोटे-छोटे काम कर ज्यादा धन अर्जित कर सकेंगी। महिलाओं ने तहे दिल से लीडर्स आगरा को धन्यवाद कहा।
यह भी पढ़ें

सीकरी पुलिस ने विदेशी महिला पर्यटक की ऐसे की मदद, पर्यटक का नहीं रहा खुशी का ठिकाना

आर्थिक स्रोत बढ़ाने का प्रयास

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के पूर्व प्रबंध-निदेशक एस.के वर्मा ने अपने जन्मदिन पर सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा को अपने उड़ान प्रोजेक्ट परिवार को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए 5 सिलाई मशीन प्रदान की थीं। मुख्य अतिथि भारतीय रेलवे की महिला क्रिकेट टीम के कोच और प्रमुख रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर ने परेशान महिलाओं को सिलाई मशीन प्रदान कीं। इस तरह लीडर्स आगरा ने उनके आर्थिक स्रोत्र को बढ़ाने का प्रयास किया है।
यह भी पढ़ें

आलू ने पिछले वर्ष किया कई किसानों को बर्बाद, इसके बाद भी आलू करने वाले किसानों की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी, जानिये कारण

तीन साल में 150 मशीनें भेंट

लीडर्स आगरा के महामंत्री और पूर्व पार्षद सुनील जैन ने बताया कि एक महिला परिवार में कुछ दुःखद परिस्थिति के कारण सिलाई मशीन लेने नहीं आ सकी। पिंकी और पूनम समेत चार महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई। विगत 3 वर्षों में उड़ान प्रोजेक्ट महिलाओं को रोजगार प्रदान करने की दिशा में प्रारंभ किये गए उड़ान प्रोजेक्ट में 150 सिलाई मशीन देने का आंकड़ा प्राप्त कर लिया।
यह भी पढ़ें

Kamlesh Tiwari Murder: शाहजहांपुर में स्टेशन रोड पर घूमते दिखे हत्यारे, सीसीटीवी में हुए कैद

Viharsh sagar maharaj
जैन मंदिर में दी गई सिलाई मशीन

देश के प्रमुख जैन मुनि राष्ट्रसंत विहर्ष महाराज के आशीर्बाद से प्रारंभ किये गए इस कार्यक्रम में आज श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर,जयपुर हाउस में उनकी उपस्थिति में महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई। उड़ान प्रोजेक्ट में इस नेक काम की प्रसंशा करते हुए जैन समाज की ओर से सरिता काला और संजय काला ने लीडर्स आगरा के वंदना सिंह, डॉ. पार्थसारथी शर्मा और सुनील जैन का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सर्वेश भटनागर, ऋचा सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, मनोज बघेल, सरिता काला, संजय काला, निर्मला शर्मा, राहुल जैन, धीरज जैन, रोबिन जैन, पिंकी सविता आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Home / Agra / लीडर्स आगरा ने महिलाओं को Diwali Gift में दी ये चीज तो कहने लगीं धन्यवाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.