मामला मलपुरा के एक गांव की करीब 23 वर्षीय युवती ने तीन साल पहले बीटेक में दाखिला लिया था। वहां उसकी अपने यहां के जिला पंचायत सदस्य के बेटे से मुलाकात हुई। उनमें धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। आरोप है कि आरोपित ने उसे शादी करने का झांसा देकर फंसा लिया था। इसके बाद उससे दो साल तक रेप करता रहा। छह महीने पहले पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के लिए बोला तो वह बिफर गया। उसने जान से मारने की धमकी दे डाली। इससे युवती के होश उड़ गए। मामले की शिकायत आरोपी के पिता से की, लेकिन उन्होंने अपने पद का रौब गांठते हुए युवती को फटकार दिया। इससे पीड़िता सदमे में आ गई। उसका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
मामले की जानकारी मिलने पर वह परिजनों के साथ सोमवार को थाने पहुंच गई। उसने आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। इधर, थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के बेटे प्रकाश वरुण को हिरासत में ले लिया गया है।