scriptयूपी में भाजपा आज ले रही लोकसभा चुनाव में विजय का संकल्प, जानिए क्या होने जा रहा | Lok sabha Election 2019 BJP bike rally today latest news in hindi | Patrika News
आगरा

यूपी में भाजपा आज ले रही लोकसभा चुनाव में विजय का संकल्प, जानिए क्या होने जा रहा

हर विधान सभा क्षेत्र से निकलेंगी 2000 बाइक, प्रत्येक बूथ के पास से गुजरेंगी

आगराMar 02, 2019 / 08:20 am

अमित शर्मा

Bjp

बीजेपी

आगरा। भारतीय जनता पार्टी आगरा समर्पण दिवस, मेरा परिवार-भाजपा का परिवार, कमल ज्योति संकल्प अभियान के बाद 2 मार्च को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र विशाल बाइक रैली निकालेगी। हर विधान सभा क्षेत्र से 2000 बाइक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आगरा छावनी, आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण, फतेहपुरसीकरी, फतेहाबाद, बाह, आगरा ग्रामीण, खेरागढ़, एत्मादपुर में रैली एक साथ सुबह 11 बजे निर्धारित स्थान से शुरू होंगी। पूरे प्रदेश में हर विधानसभा क्षेत्र में रैली निकाली जाएगी। इस रैली का पहले नाम कमल संदेश बाइक रैली था। अब ये विजय संकल्प बाइक रैली के नाम से ये रैलियां होंगी।
150 किलोमीटर की यात्रा

आगरा जिला की विजय संकल्प बाइक रैली का संयोजक सोनू चौधरी को बनाया गया है। उन्होंने ने बताया है कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में 100 से 150 किलोमीटर तक रैली जाएगी, हर बूथ,सेक्टर को टच करती हुई रैली निकले ये प्रयास रहेगा। सभी कार्यकर्ताओं से बाइक रैली में हेलमेट लगाने के लिए कहा गया है। सोनू चौधरी ने बताया कि रैली की तैयारी में सभी लगे हैं। रैली ऐतिहासिक होगी। लगभग 11 हज़ार बाइक इसमें शामिल होंगी। प्रत्येक रैली के बीच मे 3 डीजे साउंड से लैस मेटाडोर रहेंगी।
ये हैं मुख्य अतिथि
जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि रैली ऐसी होगी जैसे चुनाव प्रचार के आखिरी दिन निकलती है। हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी विधान सभाओं के मुख्य अतिथि तय कर दिए गए हैं। बाह में जिलाध्यक्ष श्याम भदोरिया, लोकसभा संयोजक गिर्राज कुशवाह, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, फतेहाबाद में बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक जितेंद्र वर्मा, खेरागढ़ में सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक महेश गोयल, आगरा ग्रामीण में बृजक्षेत्र महामंत्री हेमेंद्र शर्मा, विधायक हेमलता दिवाकर, फतेहपुरसीकरी में लोकसभा प्रभारी शेर सिंह, विधायक चौधरी उदयभान सिंह, एत्मादपुर में एसके शर्मा, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान रहेंगे।
450 जगह पुष्पवर्षा होगी
जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने बताया है कि रैलियों का हर विधानसभा क्षेत्र में 50 जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। श्याम भदौरिया ने कहा है कि सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ, जिला पदाधिकारी अपनी अपनी विधानसभा की रैलियों में ही शामिल होंगे। फतेहाबाद की रैली कुर्रा चित्तरपुर से, खेरागढ़ की माधव कोल्ड तांतपुर से, आगरा ग्रामीण की गुरुद्वारा गुरु का ताल से, फतेहपुरसीकरी की किसान इंटर कॉलेज किरावली मैदान से, एत्मादपुर की बगल घूंसा से, बाह की स्याहीपुरा अरनोटा से प्रारम्भ होंगी।
कॉल सेन्टर बनाया
लोकसभा संयोजक गिर्राज कुशवाह ने बताया कि सभी को रैली की सूचना कॉल सेंटर के माध्यम से भी की जा रही है। इसमें सुनील दुबे, सुनील राजपूत के साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा को लगाया गया है। रैली की व्यवस्था में फतेहपुरसीकरी में प्रशांत पोनिया, खेरागढ़ में मारतेंद्र धाकरे, रामसेवक त्यागी, बाह में संतोष कटारा, मानवेन्द्र सिंह, फतेहाबाद में सत्यदेव दुबे, बबीता चौहान आगरा ग्रामीण में उमाशंकर माहौर, विजय आर्यन, एत्मादपुर में रामकुमार शर्मा, मुकेश गुप्ता रहेंगे। सांसद प्रवक्ता राजकुमार पथिक प्रचार कार्य में रहेंगे।

Home / Agra / यूपी में भाजपा आज ले रही लोकसभा चुनाव में विजय का संकल्प, जानिए क्या होने जा रहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो