
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वादा किया है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर घर-घर गैस का पाइप कनेक्शन देने की योजना है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक चुनावी रैली में शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी में शौचालय और गैस की कमी नही होगी। शाह ने ये भी वादा किया कि वर्ष 2029 तक गरीबों को चावल मिलता रहेगा। शाह बोले मोदी सरकार ने नल-जल योजना के अंतर्गत अब तक 14 करोड़ लोगों को घर तक नल कनेक्शन दिया जा चुका है।
मोदी की गारंटियों पर शाह ने कहा कि एक गारंटी यह भी है कि भविष्य में एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को कोई भी हटा नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि तीसरी बार सरकार बनने पर विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्ति में छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता दी जाएगी।
शाह बोले - मोदी ने कई काम ऐसे किए जो कोई नही कर पाया। कांग्रेस ने 70 साल तक अयोध्या में राम मंदिर नही बनने दिया, मोदी ने बनाया। जिन लोगों ने वोट बैंक की राजनीति करने के लिए रामलला का निमंत्रण ठुकरा दिया उन्हें शासन करने का अधिकार नही है।
शाह ने कहा - छत्तीसगढ़ का बच्चा बच्चा कश्मीर के लिए लड़ सकता हैं। मोदी ने कश्मीर से धारा 370 हटाया। राहुल ने 370 का संसद में विरोध किया सोनिया-मनमोहन के राज में पाकिस्तान से कोई भी भारत में घुसपैठ जाता था। मोदी ने पाकिस्तान के घर में घुस कर आतंकवादियों को मारा। अब तक मोदी पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नही लगा। भूपेश बघेल सरकार ने यहां घोटाले पे घोटाला किया।
शाह ने कहा कि मोदी ने देश को 11वें नम्बर से 5वें नम्बर की अर्थव्यवस्था बना दी। कुछ लोग 370 हटाने पर कहते थे कि खून की नदी बहेगी पर आज किसी में हिम्मत नहीं कि एक कंकड भी फेंकने की हिम्मत करे।
Updated on:
27 Apr 2024, 10:57 AM IST
Published on:
27 Apr 2024, 9:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.