scriptचाहर को फतेहपुर सीकरी का ‘राजकुमार’ बनाने आ रहे ये कद्दावर मंत्री | Lok sabha election BJP candidate file nomination with shrikant sharma | Patrika News
आगरा

चाहर को फतेहपुर सीकरी का ‘राजकुमार’ बनाने आ रहे ये कद्दावर मंत्री

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजुकमार चाहर आज नामांकन दाखिल करेंगे।

आगराMar 26, 2019 / 01:43 pm

suchita mishra

आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजुकमार चाहर हैं। उन्हें फतेहपुर सीकरी का राजकुमार बनाने के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री को लगाया है। ये हैं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। वे 26 मार्च को आगरा आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं को ऊर्जित करेंगे।
ये है कार्यक्रम
फतेहपुरसीकरी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर 26 मार्च, 2019 को अपने निवास खेरिया मोड़ से नामांकन करने जाएंगे। आज 26 मार्च को ही पी एस गार्डन रोहता ग्वालियर रोड आगरा पर पूर्वाह्न 11 बजे उनके केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा करेंगे। इस अवसर पर एक जनसभा भी होगी। मुख्य वक्ता ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा हैं।
बटेश्वर महादेव के दर्शन किए
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने बटेश्वर महादेव के दर्शन, पूजा अर्चना की। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया के साथ वबाह विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों एवम कस्बों में जनता से मुलाकात कर जनसमर्थन मांगा। उनके साथ विधायक रानी पक्षालिका सिंह, विधायक चौधरी उदयभान, जितेंद्र वर्मा, महेश गोयल, हेमलता दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष संतोष कटारा, महामंत्री प्रशांत पौनिया, सत्यदेव दुबे, मंत्री सोनू चौधरी, मानवेन्द्र राठौर, कोमल सिंह, संतोष सिकरवार, अनीता कुशवाह, कप्तान सिंह, राकेश कुशवाह, रामवरण कुशवाह, हरीमोहन तिवारी, रविन्द्र भदोरिया, सतीश परिहार, निखिल गुप्ता, राजीव राठौर आदि थे।

Home / Agra / चाहर को फतेहपुर सीकरी का ‘राजकुमार’ बनाने आ रहे ये कद्दावर मंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो