scriptलोकसभा चुनाव 2019: महाराजा भरतपुर के वंशजों पर दुखों का पहाड़, वर्षों से नहीं हुई सुनवाई | Lok sabha Election maharaja vishvendra singh scion in Fatehpur sikri | Patrika News
आगरा

लोकसभा चुनाव 2019: महाराजा भरतपुर के वंशजों पर दुखों का पहाड़, वर्षों से नहीं हुई सुनवाई

लोकसभा चुनाव 2019 में यहां महाराजा के वंशज एक बार फिर नेताओं से बड़ी उम्मीद लगाये बैठे हैं।

आगराApr 05, 2019 / 08:31 pm

धीरेंद्र यादव

maharaja vishvendra singh

maharaja vishvendra singh

आगरा। भरतपुर के महाराजा विश्वेन्द्र सिंह के वंशजों पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है, लेकिन वर्षों से उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। हम बात कर रहे हैं, राजस्थान सीमा से सटे फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के गांव दुल्हारा की। यहां पर भरतपुर रियासत से निकलकर आये जाटों का गांव है। लोकसभा चुनाव 2019 में यहां महाराजा के वंशज एक बार फिर नेताओं से बड़ी उम्मीद लगाये बैठे हैं। गांव दुल्हारा में पत्रिका टीम ने ग्रामीणों से बात की, तो इन गांव वालों का दर्द तो छलका।
ये बोले गांव के लोग
पत्रिका टीम पहुंची मिनी छपरौली कहे जाने वाले फतेहपुर सीकरी के जाट बाहुल्य गांव दुल्हारा। गांव में प्रवेश करने के दौरान चिलचिलाती धूप में किसान खेतों में काम करते नजर आये, तो वहीं गांव में गर्मी की वजह से सन्नाटा पसरा हुआ था। पत्रिका टीम बीच गांव में पहुंची, तो यहां जसवंत सिंह होला पहलवान के घर लोगों की जमात लगी हुई थी। चर्चा कुछ और ही हो रही थी, लेकिन पत्रिका टीम ने जब अपना परिचय दिया, तो इस चर्चा में राजनीति का रंग चढ़ गया।
ये बोले गांव के लोग
पत्रिका टीम ने लोकसभा चुनाव 2019 में होने वाले चुनाव को लेकर इन गांव वालों से चर्चा की, तो सबसे पहले बात आई की बड़ी समस्या क्या है। गांव के रहने वाले वृद्ध अजब सिंह पहलवान ने बताया कि वर्षो से इस गांव की ही नहीं, बल्कि पूरे फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की पेयजल और सिंचाई के लिये पानी की समस्या बनी हुई है। बारिश और नहरों के सहारे सिंचाई की व्यवस्था चल रही है। यहां के रहने वाले रामनिवास ने बताया कि यदि नहर विभाग पानी छोड़ने में देरी करता है, तो इनके सामने बड़ा संकट पैदा हो जाता है।
maharaja vishvendra singh
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Agra / लोकसभा चुनाव 2019: महाराजा भरतपुर के वंशजों पर दुखों का पहाड़, वर्षों से नहीं हुई सुनवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो