scriptभाजपा ने काटा है कठेरिया का टिकट तो दो बार दिया भी है…, भाजपा प्रत्याशी ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो | Lok Sabha elections 2019 BJP candidate SP Singh Baghel big Statement | Patrika News
आगरा

भाजपा ने काटा है कठेरिया का टिकट तो दो बार दिया भी है…, भाजपा प्रत्याशी ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

आगरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुहूर्त के हिसाब से किया है नामांकन।

आगराMar 25, 2019 / 06:34 pm

धीरेंद्र यादव

SP Singh Baghel

SP Singh Baghel

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी के आगरा लोकसभा से प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को नामांकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भक्ति और आस्था में बड़ा विश्वास है, इसलिये मुहूर्त के हिसाब से नामांकन किया है। इस दौरान उन्होंने सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का टिकट कटने और उनके रूठे होने सवाल पर भी खुलकर जवाब दिया।
ये बोले एसपी सिंह बघेल
भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि डॉ. रामशंकर कठेरिया पहले तो रूठे ही नहीं हैं और रूठना नहीं चाहिये यदि रूठे हैं, तो क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ने उनका एक बार टिकट काटा है, तो दो बार दिया भी तो है। भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव का पद एक सपना होता है, कार्यकर्ता के लिये। जो जिला महासचिव रहे हों, उनको राष्ट्रीय महासचिव बनाया। इतना ही नहीं भारत सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया। किन कारणों से हटाया, वो एक अलग बात है। इसके बाद एससी आयोग के अध्यक्ष हैं और उसमें दो वर्ष का कार्यकाल अभी बाकी है। उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी ने जितना किया है उनके साथ, वे उतना ही अच्छा करेंगे भारतीय जनता पार्टी के साथ।

Home / Agra / भाजपा ने काटा है कठेरिया का टिकट तो दो बार दिया भी है…, भाजपा प्रत्याशी ने दिया बड़ा बयान, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो